मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. rakhi festival and astrology
Written By

Rakhi festival 2019 : राशि अनुसार कैसे मनाएं राखी का त्योहार

रक्षा बंधन 2019
आइए जानते हैं राशि अनुसार बहनें अपने भाई की कलाई पर क्या बांधें और किस मिठाई से मुंह मीठा करवाएं..-
 
 
मेष राशि के भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
 
वृषभ राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
 
मिथुन राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें।
 
कर्क राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें।
 
सिंह राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
 
कन्या राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
 
तुला राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें।
 
वृश्चिक राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
 
धनु राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।
 
मकर राशि के भाई को बालूशाही खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें।
 
कुंभ राशि के भाई को कलाकंद खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें।
 
 मीन राशि के भाई को मिल्ककेक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।

ये भी पढ़ें
Raksha Bandhan 2019: क्या है आपके भाई की राशि, उसी के अनुसार बांधें राखी