सम्बंधित जानकारी
- रक्षाबंधन 2021 : शुभ मुहूर्त से लेकर पूजा विधि और मंत्र की बात, समस्त सामग्री एक साथ
- पूर्णिमा व्रत के 20 उपाय, भाग्यशाली बनाएं
- रक्षा बंधन : भगवान विष्णु और शिव की बहन कौन थीं, जानिए
- रक्षा बंधन 2021 : शुभ मुहूर्त और संयोग के साथ जानिए कब 'नहीं' बांधें राखी
- Rakhi Festival Sweets : इन 6 स्पेशल स्वीट्स से मनाएं हैप्पी रक्षाबंधन, करें भाई का मीठा मुंह...
आज है राखी का त्योहार, राशि अनुसार बांधें भाई की कलाई पर प्यार
रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को बंधन ने बांधकर रखने का पर्व है अर्थात् बहन अपने भाई को रेशम की डोर का बंधन बांध कर भाई से अपनी रक्षा का वचन लेती है और भाई उस वचन को जीवनपर्यंत निभाता है। इसी वचन को याद रखने के लिए हर वर्ष यह त्योहार मनाया जाता है।
पौराणिक मत के अनुसार सर्वप्रथम माता लक्ष्मी ने राजा बलि को राखी का बंधन बांधा था।
अपने भाई को राखी का बंधन उनकी राशि अनुसार बांधेंगे तो आपकी रक्षा भी होगी, साथ ही आपके द्वारा भाई के लिए सुखी जीवन का आशीर्वाद भी होगा। आइए जानें-
मेष- लाल रेशम की राखी।
वृषभ- सफेद रेशम की राखी।
मिथुन- हरे रंग की राखी।
कर्क- हरे व सफेद रंग की राखी।
सिंह- गुलाबी रंग की राखी।
कन्या- लाल व हरे रंग की राखी।
तुला- सफेद व लाल रंग की राखी।
वृश्चिक- गुलाबी व हल्के पीले रंग की राखी।
धनु- पीले रंग की राखी।
मकर- जामुनी रंग की राखी।
कुंभ- ग्रे और हल्के लाल रंग की राखी।
मीन राशि- नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
विशेष : यह इस वर्ष के ग्रहों की स्थिति अनुसार विश्लेषण है।
