• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. रक्षा बंधन
  4. Raksha Bandhan Rakhi
Written By

रक्षा बंधन 2021 : शुभ मुहूर्त और संयोग के साथ जानिए कब 'नहीं' बांधें राखी

22 August 2021
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार रक्षा बंधन का त्योहार प्रति वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार यह पर्व अंग्रेजी के कैलेंडर के अनुसार 22 अगस्त 2021 रविवार को रहेगा। आओ जानते हैं। शुभ मुहूर्त और संयोग के अलावा इस बार कब 'नहीं' बांधें राखी।
 
 
शुभ मुहूर्त : 
1. अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57:51 से दोपहर 12:49:52 तक।
2. अमृत काल: - सुबह 09:34 से 11:07 तक।
3. ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:33 से 05:21 तक।
 
शुभ संयोग : 
1. शोभन योग : प्रात: 06 बजकर 15 मिनट से प्रात: 10 बजकर 34 मिनट तक शोभन योग रहेगा। यह अच्छा योग है। इसमें सभी तरह के मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। शोभन योग काल- 21 अगस्त 12:54 pm – 22 अगस्त 10:33 am
 
2. धनिष्ठा नक्षत्र : धनिष्ठा नक्षत्र शाम को करीब 07 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। धनिष्ठा का स्वामी ग्रह मंगल है। इस नक्षत्र के दौरान शुभ मुहूर्त में राखी बंधाई जा सकती है। धनिष्ठा काल- 21 अगस्त 08:21 pm – 22 अगस्त 07:39 pm तक।
 
इस समय न बांधें राखी  : 
राहु काल : 17:16:31 से 18:54:05 तक
दुष्टमुहूर्त : 17:10:01 से 18:02:03 तक
भद्रा काल : भद्रा काल 23 अगस्त, 2021 सुबह 05:34 से 06:12 तक रहेगा।
 
राखी भद्राकाल और राहुकाल में नहीं बांधी जाती है क्योंकि इन काल में शुभ कार्य वर्जित माना जाता हैं।