sundarkand

डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित करने पर समर्थकों में खुशी की लहर

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2026 (20:53 IST)
Satish Poonia Rajya Sabha: भाजपा के कद्दावर नेता, हरियाणा भाजपा के प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को पार्टी द्वारा राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उनके परिजनों, करीबियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद से ही उन्हें लगातार बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अजमेर सहित पूरे प्रदेश में जोरदार स्वागत

डॉ. सतीश पूनिया को प्रत्याशी बनाए जाने पर अजमेर निवासी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय खंडेलवाल, राजेश घाटे, चिराग चौधरी, अंकित गुर्जर, तिलक रावत, दीपक सिंह राठौड़ और अमित जैन (मकराना) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर हर्ष व्यक्त किया और उनका जोरदार स्वागत किया।
 
इसके साथ ही सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (गैंगटक) के कुलसचिव प्रोफेसर (डॉ) रमेश कुमार रावत, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कटारा और किसान नेता रामकिशन खींचर सहित राजस्थान व हरियाणा भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर, फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से डॉ. पूनिया को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

6 साल पुराना इंटरव्यू हुआ सच

डॉ. सतीश पूनिया को राज्यसभा टिकट मिलने के साथ ही उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। दरअसल, 3 जुलाई 2020 को डॉ. सतीश पूनिया ने 'वेबदुनिया' (विश्व का पहला हिंदी न्यूज पोर्टल) के लिए डॉ. रमेश कुमार रावत को दिए एक विशेष इंटरव्यू में कहा था कि मेरा मानना है कि सत्ता अथवा कुर्सी के लिए कोई संघर्ष नहीं होना चाहिए। हालांकि मुझे उम्मीद है कि जिस प्रकार पार्टी ने मुझे प्रदेशाध्यक्ष बनाकर सम्मानित किया है, उसी प्रकार पार्टी मेरे काम को ध्यान में रखकर भविष्य में भी सम्मान देगी।
 
आज करीब 6 साल बाद डॉ. पूनिया की कही वह बात बिल्कुल सच साबित हो गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उनके जमीनी और सांगठनिक कार्यों को तवज्जो देते हुए उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से एक बार फिर साबित होता है कि भाजपा अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम का मूल्यांकन करती है।

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख