sundarkand
✕

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से पहले हादसा, PM का कार्यक्रम स्थगित

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 (00:06 IST)
राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को आग लग गई। ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे। आग लगने के बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि उद्घाटन की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई लेकिन किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आग रिफाइनरी के ‘क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट’ में लगी। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची गयीं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।
ALSO READ: TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ट्वीट किया कि आज दोपहर करीब 1.55 बजे बालोतरा के पचपदरा में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) में एक बुरी घटना हुई। रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) सेक्शन में आग लग गई। पहली नज़र में, ऐसा लगता है कि हीट एक्सचेंजर सर्किट में एक वाल्व/फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के लीक होने से आग लगी। HRRL की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद से तुरंत आग पर काबू पा लिया। किसी भी कर्मचारी को कोई नुकसान या चोट नहीं आई है। 
 
हालात को काबू करने के लिए आपातकालीन टीमों को लगाया गया है तथा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज का प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया गया। खबरों के मुताबिक अभी और जानकारी का इंतजार है एवं नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि आज एचआरआरएल रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में आग की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण प्रधानमंत्री का 21 अप्रैल का निर्धारित उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
ALSO READ: Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण” बताया और कहा, “पचपदरा रिफाइनरी सभी राजस्थानवासियों के लिए गर्व का विषय है। इस समय पर ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी की सुरक्षा की कामना करता हूं।” विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने इसे “गंभीर और चिंताजनक” करार दिया और राज्य सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कार्यक्रम की तैयारियों में जल्दबाजी की। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख