Daily Horoscope
✕

वैश्य समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति को आगे बढाए : गर्ग

खंडेलवाल वैश्य महासभा ने गत तीन सालों मे शिक्षा, महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य के लिए समाज बंधुओ को दी तीन करोड़ 64 लाख की सहायता

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 (20:23 IST)
अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के 35वें सत्र की राष्ट्रीय कार्यसमिति की द्वितीय बैठक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की चतुर्थ बैठक भरतपुर में आयोजित की गई। 4 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भरतपुर के विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने खंडेलवाल समाज को सफल आयोजन की बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने वैश्य महाशक्ति को आगे बढ़ाने तथा अग्रवाल, खंडेलवाल, विजयवर्गीय, जैन, माहेश्वरी एवं समस्त वैश्य समाज को एकजुट होकर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
 
डॉ. गर्ग ने कहा कि जब भी समाज पर कोई विपत्ति आए, सभी को मिलजुलकर उसका समाधान खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज आर्थिक रूप से तो मजबूत है, लेकिन राजनीतिक रूप से भी एकजुटता आवश्यक है। वैश्य समाज सदैव जनकल्याण के कार्य करता है, इसलिए 36 कौम उनके साथ खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि यदि समाज संगठित रहकर प्रशासन व सरकार के सामने अपनी बात रखेगा, तो समस्याओं का समाधान अवश्य होगा। इसके साथ ही उन्होंने महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल (तुंगावाला) द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला कल्याण के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान के लिए उनकी सराहना की।

3 वर्षों में करोड़ों रुपए की वित्तीय सहायता

महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल (तुंगावाला) ने समाज हित में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। वर्ष 2024 से 2027 तक समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों को 2 करोड़ 53 लाख रुपये की उच्च शिक्षा सहायता दी गई। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में लगभग 10 लाख रुपए वितरित किए गए। जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए पिछले तीन वर्षों में 1 करोड़ की राशि प्रदान की गई।

सामाजिक कुरीतियों और विवाह सुधारों पर चिंता

खुद को समाज का सिपाही बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनवरी 2027 में 'महिला सम्मेलन' आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने माता-पिता से बच्चों को सुसंस्कार देने का आग्रह किया तथा समाज में बढ़ते अंतरजातीय विवाह, तलाक और विवाह में हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त की।
 
उन्होंने बहू को बेटी मानने की सीख देते हुए तलाक रोकने के उपाय सुझाए। इसके अलावा विवाह समारोहों में होने वाले फिजूलखर्च और लिफाफा (कन्यादान) प्रथा को समाप्त करने की अपील की। उन्होंने आगामी सत्र में समाज की महिला को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने का भी प्रस्ताव रखा।

उत्कृष्ट आयोजन के लिए दिया गया धन्यवाद

महासभा के महामंत्री (प्रधानमंत्री) चंद्र प्रकाश खंडेलवाल ने भरतपुर व डीग जिले की आयोजन समिति के पदाधिकारियों—संयुक्त मंत्री निखिल खंडेलवाल, विपुल तमोलिया, महिला महासमिति जिलाध्यक्ष शिप्रा खंडेलवाल, खुशी खंडेलवाल, वैश्य महासमिति जिलाध्यक्ष श्याम तमोलिया (कामां), सीए अंकुर खंडेलवाल, खेमराज (मातूकी वाले), युवा अध्यक्ष मुनेश खंडेलवाल, लोकेश खंडेलवाल, टोनू मातूकी वाले (जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष), दीपक तमोलिया (जिला महामंत्री), शुभम खंडेलवाल (युवा महामंत्री, नदबई), जितेंद्र खंडेलवाल (युवा अध्यक्ष, नदबई), अमित खंडेलवाल (जुरहरा), पवन खंडेलवाल (पहाड़ी), प्रेमचंद खंडेलवाल (गोपालगढ़), संजय खंडेलवाल (डीग), मनोज खंडेलवाल (कुम्हेर), राजेश खंडेलवाल (जनूथर), वेद प्रकाश खंडेलवाल (नगर), मनोज (सितारे वाले) तथा शंभू आकड़ (महामंत्री, कामां) को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

देशभर से जुटे दिग्गज प्रतिनिधि

इस अवसर पर आजीवन प्रधान संरक्षक एवं पूर्व महामंत्री राकेश रावत (दिल्ली), प्रमुख भामाशाह खेमराज (कामां), कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल एडवोकेट (मथुरा), कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल खंडेलवाल (जयपुर), सूरत खंडेलवाल समाज के अध्यक्ष राजू खंडेलवाल सहित राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे विभिन्न राज्यों तथा मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद व रतलाम जैसे प्रमुख शहरों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
 
कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों को सिक्किम का मूल रुद्राक्ष भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त भरतपुर खंडेलवाल युवा समाज की महिला कार्यकारिणी ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के प्रति जागरूकता संदेश देने के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख