suvichar

कथावाचक आसाराम बापू ने किया आत्मसमर्पण, फिर पहुंचे जोधपुर जेल

Updated: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (20:46 IST)
Asaram Bapu surrendered in Jodhpur jail: नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रवचनकर्ता आसाराम ने राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत बढ़ाने से इनकार करने के बाद शनिवार को जोधपुर केंद्रीय कारागार में आत्मसमर्पण कर दिया। आसाराम (84) को 12 साल की कैद के बाद पहली बार इस साल 7 जनवरी को चिकित्सा कारणों से जमानत दी गई थी। आसाराम को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 31 अगस्त 2013 को इंदौर से गिरफ्तार किया गया था।
 
न्यायमूर्ति दिनेश मेहता और न्यायमूर्ति विनीत कुमार माथुर की पीठ ने 27 अगस्त को सुनवाई के दौरान आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों की मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का हवाला देते हुए अदालत ने कहा कि आसाराम की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने या निरंतर चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता नहीं है।
 
क्या थी आसाराम के वकील की दलील : आसाराम के वकील निशांत बोधा ने 27 अगस्त को सुनवाई के दौरान दलील दी कि प्रवचनकर्ता को 21 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने की जानकारी दी थी।
 
हालांकि, उच्च न्यायालय ने दलील को स्वीकार नहीं किया और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर भरोसा करते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने यह भी कहा कि आसाराम ने पिछले 3 से 4 महीनों में इलाज के लिए कई यात्राएं कीं और विभिन्न शहरों के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन किसी भी अस्पताल में नियमित रूप से ‘फॉलो-अप’ नहीं कराया। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख