shradh paksha
✕

Rajasthan: गैस टैंकर हादसे के 1 और घायल ने तोड़ा दम, अब तक 19 मृत

Updated: गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (13:01 IST)
gas tanker accident: जयपुर के गैस टैंकर हादसे (gas tanker accident) में गंभीर रूप से झुलसे एक और युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में मरने की वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। हादसे में झुलसे 11 और लोगों का यहां एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 1 और व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल अस्पताल में 11 लोगों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2 या 3 लोगों को आज छुट्टी मिलने की संभावना है।ALSO READ: जयपुर अग्निकांड में अब तक 14 की मौत, नोजल टूटने से हवा में फैली थी 18 टन गैस
 
उन्होंने बताया कि हादसे में 60 प्रतिशत झुलसे 28 वर्षीय लालाराम की आज मौत हो गई। वे वेंटिलेटर पर थे। अस्पताल में 3 और मरीज वेंटिलेटर पर हैं। लालाराम के दोस्त रामावतार ने बताया कि वह महेंद्रा सेज स्थित एक आईटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड था और मोटरसाइकल से ऑफिस जा रहा था तभी वह आग की चपेट में आ गया।ALSO READ: मऊगंज में सरकारी होस्टल में फटा रसोई गैस सिलेंडर, 9 घायल
 
उस दिन लालाराम की ड्यूटी सुबह की शिफ्ट में थी। रामावतार ने बताया कि वह सांगानेर का रहने वाला था, लेकिन कुछ समय पहले आगरा हाईवे पर कनोता इलाके में शिफ्ट हो गया था। घटना के समय वह मोटरसाइकल पर था। वह अविवाहित था। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 3 लोगों की बुधवार को मौत हो गई थी।ALSO READ: छतरपुर में बाजार के बीच गैस सिलेंडर में विस्फोट, 38 लोग झुलसे
 
जयपुर के भांकरोटा इलाके में 20 दिसंबर को तड़के जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर एक ट्रक ने एलपीजी से भरे टैंकर को टक्कर मार दी। इससे भीषण आग लग गई और 35 से अधिक वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना वाले दिन 11 लोगों की मौत हुई थी और अब मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख