ramcharitmanas
✕

राजस्थान : मतदान में फिर आगे रहीं महिलाएं, कुल मतदान 74.21%

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (22:01 IST)
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मतदान में एक बार फिर महिला मतदाताओं ने बाजी मारी है। मतदान प्रतिशत के हिसाब से पुरुषों से आगे हैं जबकि कुल मिलाकर 74.21% मतदाताओं ने शुक्रवार को मतदान किया।
 
 
निर्वाचन विभाग ने मतदान के अंतिम आंकड़े शनिवार को जारी किए। इसके अनुसार विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए शुक्रवार को हुए मतदान में 74.21% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यह आंकड़ा 2013 के 75.23% के आंकड़े से लगभग 1 प्रतिशत कम है।
 
इसके अनुसार मतदान प्रतिशत के हिसाब से महिला मतदाता, पुरुष मतदाताओं से फिर आगे रहीं। इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत 74.66% व पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.81% रहा। 2013 के पिछले चुनाव में भी महिलाएं आगे रही थीं और मतदान का प्रतिशत क्रमश: 75.57% व 74.92% रहा था।
 
जहां तक सबसे अधिक मतदान का सवाल है, तो राज्य की पोकरण विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 87.47 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं राज्य की मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे कम 60.42% रहा।
 
राज्य में कुल 4,74,37,761 मतदाता हैं और कुल 2,274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह का 29 नवंबर को निधन हो गया है। वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख