biodatamaker

राजस्थान में मेवाड़ की बड़ी सादड़ी सीट पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (17:09 IST)
उदयपुर। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। भाजपा ने वर्तमान विधायक गौतम कुमार को फिर चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस पार्टी ने 2 बार विधायक रहे प्रकाश चौधरी पर चुनावी दांव खेला है। हालांकि बहुजन समाजवादी पार्टी के राधेश्याम मेघवाल एवं 5 निर्दलीय सहित 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है।


मध्यकालीन भारतीय इतिहास में मेवाड़ साम्राज्य के बलिदान और वीरगाथाओं के लिए प्रसिद्ध बड़ी सादड़ी में वर्ष 2013 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी सादड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस का लगातार 2 बार कब्जा रहा लेकिन पिछले चुनाव में मोदी लहर में इस सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। किसान बहुल क्षेत्र बड़ी सादड़ी में चुनाव में जैन और माहेश्वरी समाज के मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं।

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 79.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा के गौतम कुमार ने पिछले 2 बार के कांग्रेस के विधायक रहे प्रकाशचंद चौधरी को 17 हजार 261 मतों से पराजित किया। वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रकाशचंद चौधरी ने भाजपा के भेरूसिंह चौहान को 26 हजार 589 मतों से शिकस्त दी।

र्ष 1967 से अब तक यहां 11 बार विधानसभा चुनाव हुए जिसमें 6 बार कांग्रेस तथा 4 बार भाजपा एवं एक बार जनता पार्टी ने विजय हासिल की। वर्ष 1967 एवं 1972 में कांग्रेस के ललितसिंह, 1977 में जनता पार्टी के वर्दीचंद, 1980 एवं 1985 उदयराम धाखड, 1990. छगनलाल (भाजपा), वर्ष 1993 एवं 1998 में भाजपा के गुलाबचंद कटारिया, वर्ष 2003 एवं 2008 में कांग्रेस के प्रकाशचंद चौधरी तथा 2013 में भाजपा के गौतम कुमार इस सीट से विजय हासिल की थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख