kalsarpa dosh calculator
✕

किशनगढ़ में शनिवार को भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (16:59 IST)
अजमेर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा के बाद अजमेर जिले के किशनगढ़ स्थित आरके कम्युनिटी सेंटर पर निर्धारित की गई है।
 
 
बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित तो करेंगे ही, साथ ही सत्ता एवं संगठन से जुड़े आला नेताओं के साथ संवाद भी करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश राय खन्ना तथा हाल ही में चुनाव के लिए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रदेश की चुनावी रणनीति पर मंथन होगा, साथ ही संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
 
अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के अनुसार बैठक में प्रदेश के भाजपा विधायक, लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसद, जिलाध्यक्ष, संगठन प्रभारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष भाग लेंगे। बैठक में अमित शाह चुनाव की रूपरेखा पर सभी का मार्गदर्शन करेंगे। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और मुंबई मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

अगला लेख