Hanuman Chalisa

जबलपुर दौरे से पहले राहुल का 'मेड इन' बयान वायरल, वेबसाइट बनाकर उड़ाया मजाक

Updated: शुक्रवार, 5 अक्टूबर 2018 (16:59 IST)
भोपाल। राहुल गांधी के मुरैना और जबलपुर दौरे से एक बार फिर सूबे की सियासत में 'मेड इन' का मुद्दा गर्मा गया है। राहुल के जबलपुर दौरे से ठीक पहले madeinamethi नामक वेबसाइट लांच हुई। इस वेबसाइट में राहुल गांधी के ‘मेड इन’ बयान का मजाक उड़ाया गया है।


वेबसाइट का लिंक ओपन करने पर पहले पेज पर राहुल गांधी को मेड इन अमेठी का सीईओ बताया गया है। इसके साथ ही वेबसाइट पर मेड इन जबलपुर और मेड इन इंदौर मोबाइल की advance बुकिंग शुरू करने का ऑप्शन दिया गया है। इस ऑपशन पर बुक करने का ऑप्शन क्लिक करने पर संदेश आता है कि राहुल प्रधानमंत्री बनेंगे तो मिलेगा फ़ोन मिलेगा।

इसके साथ ही वेबसाइट पर राहुल का मजाक उड़ाते हुए मेड इन अमेठी के अन्य कई प्रोडक्ट को बताया गया है। वहीं वेबसाइट की ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर मियां खलीफा की फोटो लगाई गई है। आपको बता दें कि राहुल अपने एमपी के पिछले दो दौरे के दौरान मेड इन भोपाल और मेड इन चित्रकूट की बात कह चुके हैं।

ऐसे में राहुल के जबलपुर दौरे से पहले बनी इस वेबसाइट से जमकर सियासत हो रही है, वहीं कांग्रेस ने वेबसाइट के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस इसकी शिकायत साइबर सेल से करने जा रही है। वहीं यह वेबसाइट सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख