पिछले चुनाव की तुलना में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान के बढ़े प्रतिशत ने राजस्थान के लोगों को भी काफी उत्साहित किया है। राजधानी जयपुर में स्कूली बच्चे 'बड़ों' से मतदान की अपील कर रहे हैं। उनके बैनरों पर बड़े ही रोचक नारे लिखे हुए हैं- 'राजस्थान से करते हो प्यार, वोट डालकर करें उसका इजहार'। ऐसे ही कई और नारे हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दूसरी ओर उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार तो जोर-शोर से जारी है ही। आइए देखते हैं चुनावी उत्सव की कुछ चित्रमय झलकियां....
KANAK MEDIA |
1. जागरूक समाज की पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान और वोट करें, गर्व करें...। ये चित्र राजस्थान की राजधानी जयपुर का है, जहां बच्चों ने बड़ों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
KANAK MEDIA |
बटन दबाओ ध्यान से, वोट दो सम्मान से... यही संदेश है इन बालिकओं का राजस्थान के मतदाताओं के लिए।
KANAK MEDIA |
बालिकाओं का बड़ों को प्रेरित करने का यह अंदाज भी लोगों को खूब भाया। इसमें ये कह रही हैं कि 'लोकतंत्र हमसे, वोट करो गर्व से'।
KANAK MEDIA |
मतदान के लिए जागरूकता फैलाने के लिए एक अंदाज यह भी।
KANAK MEDIA |
मतदाता अपना कर्तव्य समझें, पोलिंग बूथ को अपना समझें... यह संदेश भी तख्तियों पर लिखा हुआ था।
KANAK MEDIA |
बालिकाएं इस चित्र के माध्यम से बता रही हैं कि पहले मतदान बाकी सब बाद में।
KANAK MEDIA |
सभी धर्म के लोगों से मतदान की अपील की गई है।
KANAK MEDIA |
राजस्थान से करते हो प्यार, वोट डालकर करें उसका इजहार। ...और भी कई नारे लिखे थे तख्तियों पर। इन रैलियों का आयोजन चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा किया गया था।
KANAK MEDIA |
किशनपोल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल गुप्ता बड़ी चोपड़ पर स्वागत करवाते हुए।
KANAK MEDIA |
कांग्रेस पार्टी का एक समर्थक राजस्थान में कुछ इस अंदाज में चुनाव प्रचार के लिए निकला।
KANAK MEDIA |
जयपुर सांगानेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी को माला पहना कर स्वागत करते हुए।
KANAK MEDIA |
जयपुर मालवीय नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा और महिला कार्यकर्ताओं के साथ।
KANAK MEDIA |
भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सराफ के ही चुनाव प्रचार का एक दृश्य।
KANAK MEDIA |
जयपुर रेलवे स्टेशन के सामने बड़ोदिया बस्ती में सिविल लाइंस विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अरुण चतुर्वेदी को केलों से तोलते हुए।
KANAK MEDIA |