Daily Horoscope
✕

भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को दी नई जिम्मेदारी, विपक्ष ने बताया मुस्लिम सांसद को गाली देने का इनाम

Updated: गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (11:12 IST)
Ramesh Bidhuri news in hindi : लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर विवादों में घिरे सांसद रमेश बिधूड़ी को भाजपा ने राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी सौंप दी। विपक्ष ने इसे मुस्लिम सांसद को गाली देने का इनाम बताया।
 
बिधूड़ी को क्यों दी टोंक की जिम्मेदारी : राजस्थान के टोंक में 4 विधानसभा सीटें हैं। टोंक जिले में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय के बसे होने के कारण भाजपा मानती है कि बिधूड़ी गुर्जर वोट उसके पक्ष में ला सकते हैं। सचिन पायलट को कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज गुर्जरों को लुभाने के लिए भाजपा ने बिधूड़ी को टोंक जिले का प्रभारी बनाया है।
 
क्या बोले बिधूड़ी : बिधूड़ी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जयपुर में टोंक जिले के लिए हुई समन्वय समिति की बैठक में वह शामिल हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी भी उस बैठक में उपस्थित थे।
 
 
 
क्यों मचा बिधूड़ी की नियुक्ति पर बवाल : लोकसभा में पिछले सप्ताह अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर कई दलों ने दक्षिण दिल्ली के सांसद विधूड़ी की आलोचना की थी। विपक्षी दलों ने उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की। उसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

अगला लेख