shradh paksha
✕

पीएम मोदी बोले, डबल इंजन से बदलेगी पंजाब की तस्वीर, होगी माफिया की विदाई

Updated: गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (13:08 IST)
फाजिल्का। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाजिल्का में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पंजाब में ये मेरी आखिरी सभा है। मैं बीते कुछ दिनों में पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों में गया हूं। पूरे पंजाब में आज एक ही आवाज उठ रही है, भाजपा को जीताना है, NDA को जीताना है। पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनाना है।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार मतलब, पंजाब का इस दशक में सबसे तेज विकास। पंजाब से रेत माफिया, ड्रग माफिया की विदाई। पंजाब की औद्योगिक इकाइयों में नई ऊर्जा। पंजाब के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के नए मौके।
 
पीएम ने कहा कि पंजाब के किसानों को नई सोच और विजन वाली सरकार चाहिए। किसान को बेहतर फसल, कम लागत और बेहतर कीमत की जरूरत है। इसके लिए हमारी सरकार बीज से बाजार तक नई व्यवस्था बना रही है।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप देखिए, देश के इतने सारे राज्य हैं जहां कांग्रेस एक बार गई, फिर लौटकर नहीं आई।
और जहां भाजपा को आशीर्वाद मिल गया, वहां तो कांग्रेस जड़-मूल से साफ हो गई।
 
भाजपा पूरे समर्पित भाव से पंजाब के लोगों के सामने पंजाब की सुरक्षा और विकास का संकल्प लेकर आई है।
एक बार भाजपा को आपकी सेवा करने का मौका दीजिए। फिर देखिएगा कि डबल इंजन की सरकार कैसे पंजाब को तेज गति से आगे बढ़ाती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख