गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. Charanjit Singh Channi to be Congress's CM candidate in Punjab
Written By
Last Modified: रविवार, 6 फ़रवरी 2022 (17:34 IST)

Punjab Election : चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस के CM उम्मीदवार, नवजोत सिंह सिद्धू पर पड़े भारी

Punjab Election : चरणजीत सिंह चन्नी होंगे कांग्रेस के CM उम्मीदवार, नवजोत सिंह सिद्धू पर पड़े भारी - Charanjit Singh Channi to be Congress's CM candidate in Punjab
कांग्रेस ने मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को ही अगले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीएम चेहरा घोषित किया है। हालांकि शुरू से ही चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर भारी पड़ते दिख रहे थे। चन्नी के नाम का ऐलान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुधियाना की रैली में किया।

खबरों के अनुसार, पंजाब में दलित को सीएम फेस बनाकर कांग्रेस ने अन्य राज्यों खासकर उत्‍तर प्रदेश में भी दलित समुदाय को संदेश दिया कि कांग्रेस दलितों को आगे बढ़ाती है। चन्नी के सीएम फेस का फायदा कांग्रेस अन्य राज्यों में भी लेगी। वैसे भी चरणजीत सिंह चन्नी राहुल गांधी की पसंद रहे हैं।

लुधि‍याना में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, चन्‍नी जी गरीब घर के बेटे हैं। वे गरीबी को समझते हैं और गरीबी से निकले हैं। उनके खून में पंजाब है। सिद्धू जी के भी खून में पंजाब है। काटकर देख सकते हैं। इनके खून में पंजाब दिखेगा। चन्‍नी जी के अंदर अहंकार नहीं है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफा देने में भले ही सिद्धू ने अहम भूमिका निभाई हो, लेकिन सीएम फेस के रूप में वे विधायकों की पसंद नहीं रहे। सिद्धू ने बार-बार चन्नी को निशाना बनाया। इससे चन्नी और मजबूत होकर निखरे।
ये भी पढ़ें
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : निकल सकता है नल से पानी और दौड़ सकती है साइकल...