गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  3. पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
  4. BJP will contest on 65 seats in Punjab
Written By
Last Updated : सोमवार, 24 जनवरी 2022 (18:29 IST)

Punjab Election : पंजाब में 65 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, कैप्टन के खाते में गईं इतनी सीटें...

Punjab Election : पंजाब में 65 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, कैप्टन के खाते में गईं इतनी सीटें... - BJP will contest on 65 seats in Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी है। समझौते के तहत भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस 37 और सुखेदव सिंह ढींढसा की पार्टी संयुक्त अकाली दल-ढींढसा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज सीटों का बंटवारा किया।

खबरों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीटों का बंटवारा करते समय कहा, पंजाब में जो गठबंधन हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढींढसा शामिल हैं। नड्डा ने कहा, हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है।
Koo App
मा.गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की सम्मानित उपस्थिति एवं मा.भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की अध्यक्षता में, पंजाब में हमारे सहयोगियों कैप्टेन अमरिंदर सिंह जी (पंजाब लोक कांग्रेस) व सुखदेव सिंह ढींढसा (अकाली दल-संयुक्त )जी के साथ, हम सबने प्रदेश की जनता को सुशासन व विकास की सरकार देने का संकल्प लियाl #NawaPunjabBhajpaDeNaal #PunjabWithBJP - Som Parkash (@SomParkashBJP) 24 Jan 2022
नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। इसको डीरेल करने का कुत्सित प्रयास, देश विरोधी ताकतें करती हैं। इस डीरेल में पंजाब के थ्रू एक्टीविटी हो ये देश विरोधी ताकतों की हमेशा मंशा रहती है।

नड्डा ने कहा कि पंजाब पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पंजाब पहले जहां विकास की ओर अग्रसर था, आज वो नीचे खिसक रहा है। पंजाब को आर्थिक दृष्टि से सबल बनाना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। केंद्र-राज्य के रिश्ते स्थिरता और सुरक्षा के लिए बहुत आवश्यक है, ये भी हमें याद रखना चाहिए।
उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और 8 दलितों को टिकट दिया गया था।