Hanuman Chalisa
✕

कुंभ में संगम में डुबकी लगाने से पहले जरूर जान लें ये 3 नियम, वरना नहीं मिलेगा लाभ

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 13 जनवरी 2025 (17:12 IST)
महाकुंभ 2025: महाकुंभ भारत का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। हर बार लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए यहां आते हैं। मान्यता है कि कुंभ स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुंभ स्नान करने से पहले कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है? यदि इन नियमों का विधिवत पालन न किया जाए तो संगम में स्नान का पूरा पुण्य लाभ नहीं मिलता। आइए इस आलेख मैं आपको बताते हैं इन नियमों के बारे में और कैसे करना है इनका पालन।

कुंभ स्नान के नियम
कुंभ स्नान के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इन नियमों का पालन करने से स्नान का पूरा फल मिलता है। आइए जानते हैं ये नियम क्या हैं:

मान्यता है कि गृहस्थ लोगों को कुंभ में पांच बार डुबकी लगाने चाहिए। पहली डुबकी अपने पिता के लिए, दूसरी डुबकी अपनी माता के लिए, तीसरी डुबकी अपने गुरु के लिए, चौथी डुबकी अपने कुल देवता के लिए और पांचवी डुबकी स्वयं के लिए लगाई जाती है।

नागा साधुओं को संत माना जाता है और उन्हें कुंभ में विशेष स्थान दिया जाता है। इसलिए कभी भी नागा साधु से पहले कुंभ में स्थान नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने से अपशकुन माना जाता है।

कुंभ में स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से सभी पाप धुल जाते हैं और जीवन में सफलता मिलती है।

कुंभ मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है बल्कि यह एक सांस्कृतिक आयोजन भी है। कुंभ मेले में देश-विदेश से लोग आते हैं और एक साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कुंभ मेला सामाजिक एकता का प्रतीक है।
कुंभ स्नान एक पवित्र अनुष्ठान है। कुंभ स्नान के नियमों का पालन करने से स्नान का पूरा फल मिलता है। इसलिए, कुंभ स्नान करने से पहले इन नियमों को जरूर याद रखें।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान