मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. कुंभ मेला
  2. प्रयागराज कुंभ मेला 2025
  3. प्रयागराज कुंभ मेला न्यूज
  4. Maha kumbh stampede
Last Updated : बुधवार, 29 जनवरी 2025 (12:35 IST)

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 10 की मौत, कई गंभीर

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास मची भगदड़ में किसी भी व्यक्ति की मौत की पुष्टि नहीं की है।

Mahakumbh 2025
Prayagraj mahakumbh stampade : महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट के पास भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों के मरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पीएम मोदी ने हादसे के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। यह हादसा रात 1 बजे मौनी अमावस्या के स्नान से पहले संगम नोज पर हुआ। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्‍स में मृतकों की संख्या 15 से ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि प्रशासन ने किसी भी मौत की पुष्‍टि नहीं की है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हादसे में किसी की भी मौत नहीं हुई है। हालांकि उन्होंने कुछ लोगों की स्थिति को गंभीर बताया है।  ALSO READ: महाकुंभ में भगदड़ से हाहाकार: धक्का मुक्की हो रही थी, बचने का मौका नहीं था, अस्पताल के बाहर रोती महिलाओं का दर्द

मेला के लिए विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने पत्रकारों को बताया कि संगम नोज पर बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं और उनका अभी इलाज चल रहा है। घायलों को मेला क्षेत्र में स्थापित अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कई घायलों के रिश्तेदार भी पहुंच गए हैं। ALSO READ: क्या VVIP कल्‍चर से मची भगदड़, महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी ने लगाया आरोप, कई लोग भटके, मौके पर 100 एंबुलेंस
हालांकि इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए अमृत स्नान रद्द कर दिया गया था। बाद में अखाड़ों को स्नान की अनुमति दी गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू नहीं हुआ था। बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या के कारण व्यवस्था चरमरा गई थी। हालांकि भगदड़ के बाद प्रशासन ने हालत पर काबू पा लिया गया है।   (फोटो : सोशल मीडिया) 
edited by : Nrapendra Gupta