manglik dosh calculator
✕

महाकुंभ में अब नहीं होगा शाही स्नान, जानिए क्यों बदल रही है सदियों पुरानी परंपरा

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (16:45 IST)
Maha Kumbh Snan 2025: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। शाही स्नान महाकुंभ की एक पहचान और परंपरा है लेकिन इस बार महाकुंभ में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब से शाही स्नान को इस नाम से नहीं पुकार जाएगा। शाही स्नान का नाम बदलकर अमृत स्नान किया जा रहा है।  आइए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह

शाही स्नान से अमृत स्नान क्यों?
6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने और लोगो का अनावरण करने प्रयागराज पहुंचे थे। यहां उन्होंने संतों के साथ एक बैठक का आयोजन किया जिसमें संत मंडली ने योगी से महाकुंभ आयोजन से शाही स्नान और पेशवाई जैसे शब्दों को हटाने की मांग की थी।

संतों का कहना था कि ये शब्द 'मुगलिया' और 'गुलामी' का प्रतीक हैं, इसलिए इन्हें हटाया जाना चाहिए। दरअसल कुंभ-महाकुंभ मेले का वैभव अखाड़े होते हैं। अखाड़ों के संतों के स्नान को अब तक शाही स्नान और अखाड़े के आश्रम से मेला क्षेत्र को जाने को पेशवाई कहा जाता था। यह परंपरा सदियों से चली आ रही थी लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। वैसे भी अमृत शब्द का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। अमृत को अमरत्व का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए अमृत स्नान को कुंभ के स्नान के लिए उचित शब्द है।
ALSO READ: कुंभ मेले का क्या है चीन कनेक्शन? जानिए कुंभ का रोचक इतिहास
महाकुंभ मेला 2025 में अमृत स्नान की तिथियां : 

नंबर दिनांक अमृत स्नान की तिथियां
1.  14 जनवरी 2025  प्रथम अमृत स्नान,  मकर संक्रांति पर्व
2.  17 जनवरी 2025 पौष पूर्णिमा
3. 29 जनवरी 2025 माघी अमावस्या पर मुख्य अमृत स्नान
4. 13 फरवरी 2025  बसंत पंचमी
5. 26 फरवरी 2025 माघी पूर्णिमा, प्रयागराज कुंभ का अंतिम अमृत स्नान।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

दुनिया जानेगी प्रयागराज महाकुंभ की रणनीति, 19 मार्च को होगा शिखर सम्मेलन

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

कुंभ से वापसी पर क्या है लोगों की बीमारी का कारण? जानिए उपचार के तरीके

महाकुंभ के समापन के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने किया संगम स्नान