Daily Horoscope
✕

योगेंद्र यादव : प्रोफाइल

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2017 (19:54 IST)
योगेंद्र यादव आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी के सदस्‍य रहे हैं। वे एक प्रसिद्ध सामाजिक और राजनीतिक विश्‍लेषक हैं। कई शिक्षा संबंधी संस्‍थाओं से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही वे स्वराज इंडिया पार्टी के संस्‍थापक भी हैं। 

प्रारंभिक जीवन : आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी के सदस्‍य योगेंद्र यादव का जन्‍म 5 सितंबर, 1963 को हुआ। 
 
करियर : आम आदमी पार्टी की राष्‍ट्रीय कार्यकरणी के सदस्‍य रहे योगेंद्र यादव एक प्रसिद्ध सामाजिक और राजनीतिक विश्‍लेषक हैं। यादव कई शिक्षा संबंधी संस्‍थाओं से भी जुड़े हुए हैं।
 
1995 से 2002 के मध्‍य उन्‍होंने लोकनीति नेटवर्क की स्‍थापना और नेतृत्‍व का कार्य किया। वे दूरदर्शन, एनडीटीवी और आईबीएन जैसे समाचार चैनलों के लिए राजनीतिक विश्‍लेषक के तौर पर कार्य कर चुके हैं। 
 
वे 2010 में शिक्षा के अधिकार बन बनने वाले कानून की परामर्श समिति के सदस्‍य थे। योगेंद्र यादव यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के सदस्‍य भी रह चुके हैं। 2011 में उन्‍होंने भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलनों में हिस्‍सा लिया और आगे चलकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
 
यादव की राजनीति और सामाजिक विज्ञान पर आधारित कई पुस्‍तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें से एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित पुस्‍तक 'डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्‍स' में यादव प्रमुख परामर्शदाता की भूमिका निभा चुके हैं।
 
आम आदमी पार्टी से निकाले जाने के बाद स्वराज अभियान के संस्थापक योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया और नई पार्टी का नाम 'स्वराज इंडिया पार्टी' रखा। दिल्ली गेट के पास स्थित पारसी अंजुमन गेस्ट हाउस में योगेंद्र यादव ने पार्टी के नाम और अन्य औपचारिकताओं का ऐलान किया।
 
योगेंद्र यादव ने 'स्वराज इंडिया पार्टी' के बनने के बाद भी 'स्वराज अभियान संगठन' को खत्म नहीं किया गया। स्वराज इंडिया पार्टी ने ये भी ऐलान कर दिया कि पार्टी 2017 में होने वाले एमसीडी का चुनाव लड़ेगी।
Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख