Narak Chaturdashi
✕

ओम बिड़ला : प्रोफाइल

Updated: बुधवार, 19 जून 2019 (14:56 IST)
राजस्थान में 2 बार विधायक और 3 बार सांसद, वसुंधरा राजे की सरकार में संसदीय सचिव और अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके ओम बिड़ला को इस बार मोदी सरकार ने 17वीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के लिए एनडीए की ओर से उम्मीदवार बनाया था, जिसमें वे निर्विरोध चुन लिए गए।

जीवन परिचय : ओम बिड़ला का जन्म 4 दिसंबर 1962 को राजस्‍थान के कोटा में हुआ। उनके पिता का नाम श्री श्रीकृष्‍ण बिड़ला, माता का नाम स्‍व. श्रीमती शकुंतला देवी और पत्‍नी का नाम डॉ. श्रीमती अमिता बिड़ला है। इनकी दो बेटे और दो बेटियां हैं।

शिक्षा : एम. कॉम. (राजकीय कॉमर्स कॉलेज कोटा और एमडीएस विश्‍वविद्यालय, अजमेर

करियर : ओम बिड़ला ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से विकलांग, कैंसर रोगियों और थैलेसेमिया रोगियों की मदद की है। उन्होंने हरियाली के लिए कोटा में लगभग एक लाख पेड़ लगाने के लिए एक प्रमुख 'ग्रीन कोटा वन अभियान' लांच किया।

बिड़ला ने नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से देश के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की एक प्रमुख योजना तैयार कर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली युवाओं को बढ़ावा देने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया।

उन्‍होंने 15 हजार से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए कोटा और बुंदी में समारोह आयोजित किया, जो बेहद सफल रहा। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत दल का नेतृत्व किया और 15-16 अगस्त 2004 को कोटा शहर में बाढ़ पीड़ितों को आश्रय और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कीं।

राजनीतिक जीवन : बिरला के राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 1978 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमानपुरा, कोटा से हुई। वे यहां छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।

छात्र राजनीति के बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोटा के जिलाध्यक्ष बनाए गए। उन्होंने लगातार 6 साल तक प्रदेशाध्यक्ष के पद पर कार्य किया।

बिड़ला अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ, नई दिल्ली के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं। साथ ही वसुंधरा राजे की सरकार में संसदीय सचिव भी रहे।

ओम बिड़ला साल 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनाव में पहली बार सांसद बने। फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में वे दोबारा इसी सीट से सांसद चुने गए। इससे पहले 2003, 2008 और 2013 में कोटा से ही विधायक बने। इस तरह वे 2 बार विधायक और 3 बार सांसद रह चुके हैं।

साल 2014 में उन्हें सदस्य, याचिका समिति, सदस्य, ऊर्जा संबंधी स्थाई समिति और सदस्य, सलाहकार समिति, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय के रूप में नियुक्त किया गया।

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

उज्जैन गैंग रेप में अब आरोपी की पत्नी ने किया बचाव, कहा- मेरे पति को हनीट्रैप में फंसा रहे, पीड़िता ने लगाए नए आरोप

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख