sawan somwar

IBPS RRB Notification 2019 : बैंक में निकली हजारों नौकरियां, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Updated: मंगलवार, 18 जून 2019 (17:09 IST)
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने बैंकिग सेवा में हजारों पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। IBPS ने ग्रुप 'बी' ऑफिस सहायक (बहुउद्देशीय), ग्रुप ए अधिकारी (स्केल- I) समूह 'ए' अधिकारी (स्केल- II और III) ने आवेदन लिंक को ओपन कर दिया है। इस बारे में IBPS ने 15 जून, 2019 को इस बारे में अधिसूचना जारी की थी। करीब 12,000 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
 
पहले यह अधिसूचना शुक्रवार को जारी की गई थी, बाद में इसे वेबसाइट से हटा दिया गया था। इस बार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में IBPS द्वारा हजारों पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार, जो आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत का इंतजार कर रहे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
आवेदन फार्म भरने के लिए आवेदक के पास वैध ईमेल आईडी, एक्टिव मोबाइल नंबर, योग्यता प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक की जानकारी होनी चाहिए। आवेदन भरते समय आवेदक नाम, जन्मतिथि, श्रेणी, पता, योग्यता आदि जानकारियों को सावधानीपूर्वक करें।
 
क्या है इन पदों के लिए योग्यता : इन पदों पर किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट, B.E./B.Tech, LLB, CA, MBA वाले आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
 
जानिए महत्वपूर्ण तिथियां 
18 जून, 2019 : आवेदन करने की शुरुआती तारीख
4 जुलाई, 2019 : आवेदन की अंतिम तिथि
4 जुलाई, 2019 : भुगतान करने की अंतिम तिथि
जुलाई, 2019 : प्री परीक्षा- 
सितंबर, 2019 : मुख्य परीक्षा
(स्केल ऑफिसरों की परीक्षा की अलग-अलग तारीखों को देखने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं)
 
मुख्‍य परीक्षा तिथि 
ऑफिसर 22 सितंबर, 2019
ऑफिसर असिस्‍टेंट-29 सितंबर, 2019
 
वेबसाइट पर ऐसे करें आवेदन 
- लिंक पर क्लिक करने के बाद Click here for New Registration पर क्लिक करें
- अब अपनी जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी सबमिट करें।
- अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें। 
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन फीस का भुगतान करें।
- उम्मीदवार अपने आवेदन फीस भरने के बाद उसका प्रिंट ऑउट ले लें।
- सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवारों रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा, जिसकी सहायता से वे लॉग इन कर अपने एप्लीकेशन फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं। साथ ही वे एप्लीकेशन का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं।
( नोट : यह खबर सिर्फ प्रारंभिक जानकारी के लिए है। पदों से संबंधित पूर्ण जानकारी आप ibps.in पर देख सकते हैं) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख