Hanuman Chalisa

अशोक गहलोत : प्रोफाइल

अपनी सादगी के लिए पहचाने जाने वाले अशोक गहलोत का जन्‍म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्‍थान में हुआ। लक्ष्‍मण सिंह गहलोत के घर जन्‍मे अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की। राजस्‍थान में अशोक गहलोत को कांग्रेस के नेता बड़े कद के नेता के रूप में जाना जाता है।


जन्‍म : अशोक गहलोत का जन्‍म 3 मई 1951 को जोधपुर राजस्‍थान में हुआ।

शिक्षा : अशोक गहलोत ने विज्ञान और कानून में स्‍नातक डिग्री प्राप्‍त की तथा अर्थशास्‍त्र विषय लेकर स्‍नातकोत्‍तर डिग्री प्राप्‍त की।

पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : उनके पिता का नाम लक्ष्‍मण सिंह गहलोत है। अशोक गहलोत का विवाह 27 नवम्‍बर 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुआ। गहलोत के एक पुत्र (वैभव गहलोत) और एक पुत्री (सोनिया गहलोत) हैं।

उपलब्धि : अशोक गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी तथा पूर्प्र धानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव के मंत्रिमण्‍डल में केन्‍द्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया। वे तीन बार केन्‍द्रीय मंत्री बने। वे 1982 से 1984 तक इन्दिरा गांधी के मंत्रिमण्‍डल में पर्यटन और नागरिक उड्डयन उपमंत्री रहे। इसके बाद वे खेल उपमंत्री बने। उन्‍होंने 1984 में खेल मंत्रालय में कार्य किया।

समाजसेवा में गहरी रुचि रखने वाले गहलोत ने तरुण शान्ति सेना द्वारा सेवाग्राम, वर्धा, औरंगाबाद, इन्‍दौर तथा अनेक जगहों पर आयोजित शिविरों में सक्रिय रूप से कार्य किया तथा कच्‍ची बस्‍ती और झुग्‍गी क्षेत्रों के विकास के लिए अपनी सेवाएं दीं। वे अपने समय में लोकसभा के लिए चुने जाने वाले देश के सबसे युवा सांसद भी रहे।

राजनीतिक जीवन : अशोक गहलोत विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति और समाजसेवा में सक्रिय रहे। पढ़ाई के दौरान वे स्काउट और एनसीसी के जरिए होने वाली समाजसेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे वर्ष 1973 से 1979 के बीच राजस्‍थान एनएसयूआई के अध्‍यक्ष रहे।

अशोक गहलोत पहली बार साल 1998 में राजस्थान के मुख्यमंत्री और फिर उसके बाद 2008 में भी मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। गहलोत वर्ष 1980 में पहली बार जोधपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए। उन्‍होंने जोधपुर संसदीय क्षेत्र का 8वीं लोकसभा (1984-1989), 10वीं लोकसभा (1991-96), 11वीं लोकसभा (1996-98) तथा 12वीं लोकसभा (1998-1999) में प्रतिनिधित्‍व किया।

वे 1999 में 11वीं राजस्‍थान विधानसभा के सदस्‍य बने, 12वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए 2003 में निर्वाचित हुए तथा 13वीं राजस्‍थान विधानसभा के लिए 2008 को सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुए। अशोक गहलोत ने 1984 से 1985 के बीच केन्‍द्रीय पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्‍यमंत्री के रूप में कार्य किया। बाद में उन्‍हें केन्‍द्रीय कपड़ा राज्‍यमंत्री बनाया गया। 1989 से 1989 तक वे राजस्‍थान सरकार में गृह तथा जन स्‍वास्‍थ्‍य अभियां‍त्रिकी विभाग के मंत्री रहे।

2004 में गहलोत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में विशेष आमन्त्रित सदस्‍य के रूप में कार्य किया। 2004 से 2009 तक गहलोत ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में कार्य किया। वर्ष 2017 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया। अशोक गहलोत ने हाल ही में राजस्‍थान में हुए विधानसभा 2018 के चुनाव में जोधपुर की सरदारपुरा सीट से जीत दर्ज की है। अशोक गहलोत वर्तमान में राज्‍य के मुख्‍यमंत्री हैं।

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

मथुरा में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में शहर डूबा, नगर निगम के दावों की खुली पोल

E20 पेट्रोल से माइलेज घटेगा या नहीं, क्या सच में आएंगी चींटियां और बीमा पर पड़ेगा असर? हरदीप सिंह पुरी ने बताई सचाई

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

गुणवत्ता, विश्वास व वैश्विक मानकों पर खरा उतरे यूपी का आम : योगी आदित्यनाथ

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना