Hanuman Chalisa

ज्योतिरादित्य सिंधिया : प्रोफाइल

बुधवार, 7 जुलाई 2021 (18:35 IST)
ज्योतिरादित्य सिंधिया को 7 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार यानी 11 मार्च, 2020 को भाजपा में शामिल हुए थे।
 
ज्योतिरादित्य को राजनीति विरासत में मिली। उनकी दादी विजयराजे सिंधिया की गिनती जहां भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती थी, वहीं पिता माधवराव कांग्रेस में अग्रिम पंक्ति के नेता थे। 
 
30 सितंबर 2001 को पिता माधवराव सिंधिया की हेलीकॉप्टर हादसे में हुई मौत के बाद ज्योतिरादित्य कांग्रेस की राजनीति से जुड़े और 2002 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीते। स्वयं माधवराव सिंधिया 9 बार सांसद रहे थे। 
 
1 जनवरी 1971 को सिंधिया राजघराने में पैदा हुए ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। अपनी स्‍कूली शिक्षा मुंबई से प्राप्‍त कर ज्‍योतिरादित्‍य ने अमेरिका की स्‍टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्रबंधन में डिग्री हासिल की।
 
2002 के लोकसभा चुनाव में उन्‍हें पहली बार गुना से सांसद चुना गया। 2004 में 14वीं लोकसभा में उन्‍हें दोबारा चुना गया। 6 अप्रैल 2008 को उन्‍हें संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के राज्‍यमंत्री का पद प्राप्‍त हुआ। 2009 के लोकसभा चुनाव में भी वह विजयी रहे और उन्‍हें वाणिज्‍य एवं उद्योग राज्‍यमंत्री का पद प्राप्‍त हुआ।
 
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सत्ता गंवा दी, लेकिन ज्योतिरादित्य अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2019 की मोदी लहर में वे अपनी परंपरागत सीट नहीं बचा पाए और किसी समय अपने सहयोगी रहे केपी यादव से ही चुनाव हार गए। सिंधिया देश के धनाढ्‍य व्यक्तियों में से एक हैं।

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

क्या ईरान रच रहा है ट्रंप की हत्या की साजिश? इजराइली खुफिया रिपोर्ट का दावा

LIVE: MCG स्टेडियम में पीएम मोदी, कहा- आज लास्ट अवर का दबाव नहीं

गुरुग्राम में देर रात पुलिस एनकाउंटर, रंगदारी वसूलने पहुंचे दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

जर्मनी में गर्मी की वजह से इस साल 5,100 लोगों की मौत

Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

अगला लेख