नीरज चोपड़ा 2 ओलंपिक में पदक जीतने वाले चौथे खिलाड़ी, पीएम ने बताया उत्कृष्टता का साकार रूप
Neeraj Chopra medal : टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर पेरिस में रजत पदक हासिल किया। वे 2 ओलंपिक में पदक जीतने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले नीरज को बधाई देते हुए कहा है कि वह उत्कृष्टता के साकार रूप हैं। ALSO READ: 89 मीटर पर भी गोल्ड नहीं जीत पाए नीरज, करना पड़ा सिल्वर से संतोष
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'नीरज चोपड़ा उत्कृष्टता का साकार रूप हैं। बार बार उन्होंने अपनी श्रेष्ठता की बानगी दी है। भारत हर्षित है कि उन्होंने एक बार फिर ओलंपिक में सफलता पाई है।'
उन्होंने कहा कि रजत जीतने पर उन्हें बधाई। वह आने वाले असंख्य एथलीटों को अपने सपने पूरे करने और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'असाधारण एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में उनकी अद्भुत उपलब्धि और रजत पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई। वह कड़ी मेहनत, समर्पण और निरंतरता के प्रतीक हैं। उनकी सफलता से पूरा देश प्रसन्न है।'Neeraj Chopra is excellence personified! Time and again hes shown his brilliance. India is elated that he comes back with yet another Olympic success. Congratulations to him on winning the Silver. He will continue to motivate countless upcoming athletes to pursue their dreams… pic.twitter.com/XIjfeDDSeb
— Narendra Modi (@narendramodi) August 8, 2024
गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक की भालाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गए लेकिन पाकिस्तान के अरशद नदीम ने ओलंपिक में नये रिकॉर्ड के साथ बाजी मार ली ।A big congratulations to the exceptional athlete, Neeraj Chopra, for his amazing achievement in the Mens javelin throw at Paris Olympics 2024 and winning the Silver Medal. He is an epitome of hard work, dedication and consistency. His success has delighted the entire nation.… pic.twitter.com/FfJteDeV0L
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 9, 2024
26 वर्ष के नीरज का दूसरा थ्रो ही उनका एकमात्र वैध थ्रो रहा जिसमें उन्होंने 89.45 मीटर फेंका जो इस सत्र का उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। इसके अलावा उनके पांचों प्रयास फाउल रहे। उन्होंने तोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा जीता था।
वहीं नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए दूसरा थ्रो ही 92.97 मीटर का लगाया। उन्होंने छठा और आखिरी थ्रो 91.79 मीटर का लगाया। पाकिस्तान का 1992 बार्सीलोना ओलंपिक के बाद यह पहला ओलंपिक पदक है। इससे पहले दस मुकाबलों में नीरज ने हमेशा नदीम को हराया था।
Edited by : Nrapendra Gupta
