Daily Horoscope
✕

Olympic फाइनल खेलने का सपना टूटा, भारत जर्मनी से 2-3 से सेमीफाइनल हारा

जर्मनी, भारत को 3-2 से हराकर पुरुष हॉकी ओलंपिक के फाइनल में

Updated: बुधवार, 7 अगस्त 2024 (00:34 IST)
भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में 2-3 से हराकर का सामना करना पड़ा है। फाइनल में पहुंचे जर्मनी का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। वहीं भारतीय टीम कांस्य पदक के लिए स्पेन से भिड़ेगी।

आज यहां खेले गये दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कर भारत काे बढ़त दिलाई। यह पेरिस 2024 पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में उनका आठवां गोल था। इस के साथ ही वह ओलंपिक में सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरिंग चार्ट में शीर्ष पर पहुंचा गये है। पहले क्वार्टर में सात पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और मौजूदा विश्व चैंपियन जर्मनी के खिलाफ हावी रहा।

हालांकि, दूसरे क्वार्टर में केवल तीन मिनट में, गोंजालो पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करते हुए स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।तीसरे क्वार्टर में भारत ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। सुखजीत सिंह ने 36वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह की मदद से पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोलकर बराबरी की। चौथे क्वार्टर में मार्को मिल्टकाऊ ने 54वें मिनट में गोल करके गत विश्व चैंपियन जर्मनी को निर्धारित समय के अंतिम क्वार्टर में बढ़त दिला दी।<>

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख