dharma sangrah
✕

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ : प्रोफाइल

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (12:49 IST)
नई दिल्ली। भारत के नए सीजेआई न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ बनने जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ का औपचारिक शपथ ग्रहण समारोह 9 नवंबर को होगा।
 
इनका पूरा नाम धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ है। वे नवंबर 2022 में नए CJI के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। 31 अक्टूबर, 2013 में वे इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए। 13 मई 2016 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा उन्हें पदोन्नति दी गई और सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया था।
 
11 नवंबर 1959 में जन्मे डीवाई चंद्रचूड़ की मां शास्त्रीय संगीतकार थीं। वे इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वे बॉम्बे हाई कोर्ट में भी जज रहे हैं। उन्होंने इकोनॉमिक्स व मैथ्स में ग्रेजुएशन किया है तथा दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई व हॉर्वर्ड लॉ स्कूल से कानून में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
 
चंद्रचूड़ 29 मार्च 2000 में वे बॉम्बे हाई कोर्ट के जज बनाए गए थे। इसके बाद उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया। 13 मार्च 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने। मौजूदा चीफ जस्टिस यूयू ललित 8 नवंबर को पद से रिटायर होंगे।
 
मंगलवार को औपचारिक तौर पर देश के 50वें चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस चंद्रचूड़ के नाम का ऐलान किया गया। वे इस पद पर 2 साल तक रहेंगे। 10 नवंबर 2024 को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद से वे रिटायरमेंट लेंगे।

Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख