dharma sangrah

अमेरिका में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की संख्या करीब 2,11,000 पहुंची

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (13:46 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में वर्तमान में करीब 2,11,703 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं। हाल ही में जारी हुई एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अमेरिका में पढ़ने वाले विदेशी छात्रों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है, वहीं चीन इस मामले में पहले स्थान पर है जिसके 3,77,070 छात्र अमेरिकी विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे हैं। 
 
अंतरराष्ट्रीय छात्रों से संबंधी रुझान पर आई इस हालिया रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका में 49 प्रतिशत एफ और एम छात्र या तो चीन (3,77,070 छात्र) से हैं या फिर भारत (2,11,703) से हैं। इस दौरान चीन और भारत से आने वाले छात्रों की संख्या में आनुपातिक वृद्धि 1 से 2 प्रतिशत के बीच रही। चीन ने पहले के मुकाबले 6,305 अधिक छात्रों को भेजा, जबकि भारत ने 2,356 अधिक छात्रों को यहां पढ़ने भेजा। 
 
अमेरिकी आव्रजन और सीमा-शुल्क प्रवर्तन (आसीई) की गृह सुरक्षा जांचों की स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (सेविस) रिपोर्ट के मुताबिक कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों में से 77 प्रतिशत छात्र एशिया से आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन देशों से आने वाले छात्रों की संख्या में धीमी बढ़ोतरी के बावजूद अमेरिका में पढ़ने आने वाले एशियाई छात्रों की संख्या में कुछ कमी आई है। 
 
ऐसा इसलिए है, क्योंकि पाकिस्तान, बर्मा व कंबोडिया से आने वाले छात्रों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और यमन से आने वाले छात्रों की संख्या में कमी आई है, ऐसे में कुल एशियाई छात्रों की संख्या घटी है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख