Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिन्दू अमेरिकी समूह ने म्यांमार में हिन्दुओं की हत्या की निंदा की

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक प्रख्यात हिन्दू समूह ने म्यांमार के संघर्ष प्रभावित रखाइन प्रांत में 28 हिन्दू ग्रामीणों के शवों का सामूहिक कब्रगाह मिलने की रिपोर्ट पर चिंता जताई है। 'हिन्दू अमेरिकन फाउंडेशन' (एचएएफ) इन हत्याओं के मामले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच का अनुरोध किया है।
 
म्यांमार के अधिकारियों ने इन 28 हिन्दू ग्रामीणों की हत्याओं के लिए मुस्लिम रोहिंग्या आतंकवादियों को जिम्मेदार बताया है। इनके शव कथित रूप से एक सामूहिक कब्रगाह में मिले हैं। 
 
हिन्दू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) के वरिष्ठ निदेशक एवं 'हिन्दूज इन साउथ एशिया एंड द डायस्पोरा : ए सर्वे ऑफ ह्यूमन राइट्स, 2017' के लेखक समीर कालरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय और म्यांमार सरकार को निश्चित रूप से इस जटिल विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की दिशा में एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए। 
 
एचएएफ ने कहा कि अभी और ऐसे सामूहिक कब्रगाहों के मिलने की संभावना है, क्योंकि हाल में जो शव बरामद हुए हैं, वे 25 अगस्त को आतंकवादी समूह 'आर्किन रोहिंग्या सॉल्वेशन आर्मी' के हमले का शिकार हुए 100 हिन्दुओं के समूह से जान पड़ते हैं। सऊदी अरब में रोहिंग्या प्रवासी इस आतंकवादी समूह का संचालन करते हैं। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख