Hanuman Chalisa
✕

प्रवासी कविता : पदक की यात्रा

Updated: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (09:40 IST)
आज बदली है सोच
बदला है जमाना
दावे तो कई हैं
फिर भी
एक पदक ना ला सकी बेटी
कइयों के मुंह खुल गए
कइयों ने सांत्वना भी दी
कुछ ने हिम्मत भी दिलाई
क्या सोच फिर भी बदल पाई
पूछो न अपने दिल से एक बार
सच अपनी बेटी को कैसे कर रहे बड़ा
उस एक पदक तक का सफर कैसा रहा
सदियों तक लड़ती रही, भिड़ती रही
संघर्ष करती रही, कुर्बान होती रही
अग्नि परीक्षा, चिरहरण, अपहरण
कभी अस्मिता लुट गई
कभी लाज कान्हा ने बचाई
कभी निर्लज्ज के लांछन से बेधा
 
क्या सच एक लक्ष्मण रेखा ही थी
जिसे पार करना था
आज पदक की उस तय यात्रा में
उम्मीदें बांध लेते हो कैसे
पाखंड होता बेटी बचाओ
बेटी पढ़ाओ, नारी तू अब अबला नहीं
कितने पुरुष स्वर उठे थे नहीं होगी अब
अग्नि परीक्षा, यह मुकाम पदक की यात्रा
नारी की अपनी लड़ाई उसने ही लड़ी
एक नन्ही कली मसल दी गई
जला दी गई, धिक्कार है सोच पर
हां, सदियों आगे भागते बेटे
शोर जो मचा रहे हो
इतिहास तब बदलेगा जब सोना हाथ होगा
इतिहास बदलना इसे कहते मौके की देर  
कितनी बेटियां विदेशी धरती से उड़ान भर
अंतरिक्ष पहुंच चुकी हैं और गिनती बेटों की ?
बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से खाए
बेटी रूप गंभीर, शून्य पात्र न समझो
सुधा रस से भर रही पूर्ण से परिपूर्ण।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
 
लेखक के बारे में
रेखा भाटिया

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

अगला लेख