गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि
  6. तेजेंद्र शर्मा को हरियाणा साहित्य अकादमी सम्मान
Written By WD

तेजेंद्र शर्मा को हरियाणा साहित्य अकादमी सम्मान

तेजेंद्र शर्मा
ब्रिटेन के हिंदी कहानीकार तेजेंद्र शर्मा को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा विशेष साहित्य सेवी सम्मान दिया जाएगा। हरियाणा अकादमी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह सूचना दी।

इस अकादमी का अगला साहित्य सेवी सम्मान शर्मा को उनके हिंदी साहित्य एवं भाषा के लिए उनकी सेवाओं के लिए प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत 51,000 रुपए की धनराशी शामिल है।

तेजेन्द्र शर्मा के अब तक सात कहानी संग्रह 'काला सागर, ढिबरी टाइट, देह की कीमत, ये क्या हो गया, सीधी रेखा की परतें, कब्र का मुनाफा, दीवार एं रास्ता' प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी कहानियों एवं गजलों की ऑडियो सीडी भी जारी हो चुकी हैं।