रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का सफल प्रक्षेपण, जानिए क्या है खास...
बेंगलुरु। भारत के पहले खास रक्षा उपग्रह जीसैट-7 को शुक्रवार को फ्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण स्थल से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया। इसे योरपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन-5 रॉकेट के जरिए छोड़ा गया। इससे देश को समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में काफी मजबूती मिलेगी। भारतीय नौसेना देश में निर्मित इस मल्टीबैंड संचार उपग्रह का इस्तेमाल करेगी, जिसका सितंबर के अंत तक परिचालन शुरू हो जाने की उम्मीद है। इस उपग्रह के निर्माण में 185 करोड़ की लागत से आई है। इसे लांच करने में करीब 470 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यह देश का पहला उपग्रह है जो रक्षा क्षेत्र के लिए समर्पित है।
अगले पन्ने पर, हिन्द महासागर पर करेगा रक्षा...
जीसैट-7 उपग्रह पर 185 करोड़ रुपए की लागत आई है। यह देश का पहला उपग्रह है, जो रक्षा क्षेत्र के लिए समर्पित है यह उपग्रह अपनी जगह पर स्थिर रहकर काम करेगा। इस उपग्रह के दायरे में जो भी जहाज आएगा, उससे इसका संपर्क रहेगा।