1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नवरात्रि
  4. Shardiya Navratri 2019 12 rashi pujan

शारदीय नवरात्रि 2019 और 12 राशियां : जानिए, किस राशि के लिए कौन सी पूजा है श्रेष्ठ

शारदीय नवरात्रि 2019
नवरात्रि 2019 मां जगदंबा के उत्सव के दिन आरंभ हो गए हैं, इस शारदीय नवरात्रि में अपने ईष्टदेव की आराधना करना शुभ होता है। राशि अनुसार देवताओं की आराधना करने से मनचाही हर कामना पूरी होगी। संपूर्ण जीवन का उद्धार होगा। आइए जानें इस नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार किन मंत्रों से करें देवी मां को प्रसन्न :- 
 
राशिनुसार पढ़ें देवी-देवता के चमत्कारिक मंत्र 
 
मेष : भगवान शिव आराधना करें व 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जाप करें। 
 
वृषभ : भगवान गणेशजी की आराधना करें व 'ॐ गं गणपतये नम:' का जाप करें। 
 
मिथुन : श्री सूक्तम का पाठ करें। मां दुर्गा के 108 नाम का जाप करें। 
 
कर्क : शिव-गणेश की आराधना करें, 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करें व गणेश चालीसा का पाठ करें।
 
सिंह : नवग्रह स्तोत्र करें या आदित्य स्तोत्र करें। 
 
कन्या : देवी विंध्यवासिनी की आराधना करें व दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 
 
तुला : रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। देवी सरस्वती के 111 नाम जपें। 
 
वृश्चिक : 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करें। कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। 
 
धनु : गुरु चरित्र का पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। 
 
मकर : गायत्री मंत्र का जाप करें। गायत्री चालीसा और गायत्री बीज मंत्र का 1008 बार जाप करें।  
 
कुंभ : सुंदरकांड और देवी सूक्तम् का पाठ करें। 
 
मीन : 'ॐ विष्णवे नम:' या 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें। मां लक्ष्मी के 108 नाम पढ़ें। 
अगला लेख
नवरात्रि महोत्सव में नवदुर्गा से जुड़े 9 खास मंदिर