सम्बंधित जानकारी
- Chaitra navratri 2021 : चैत्र नवरात्रि की 5 खास बातें
- चैत्र नवरात्रि 2021 : घटस्थापना के चौघड़िया अनुसार शुभ मुहूर्त
- Chaitra Navaratri : चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
- चैत्र नवरात्र 2021 : कब और कैसे करें कलश की स्थापना, जानिए सबसे मंगलकारी शुभ मुहूर्त
- चैत्र नवरात्र 2021 घटस्थापना मुहूर्त : कैसे करें देवी आराधना? किस लग्न में जलाएं अखंड ज्योति
Devi Shailputri Ki Aarti : शैलपुत्री मां बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार
Devi Shailputri
नवरात्रि के पहले दिन की जाती है मां शैलपुत्री की पूजा। यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं मां शैलपुत्री की आरती..
शैलपुत्री मां बैल पर सवार। करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रिय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।
पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू। दया करे धनवान करे तू।
सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती तेरी जिसने उतारी।
उसकी सगरी आस पुजा दो। सगरे दुख तकलीफ मिला दो।
घी का सुंदर दीप जला के। गोला गरी का भोग लगा के।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।
जय गिरिराज किशोरी अंबे। शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।
