1. धर्म-संसार
  2. नवरात्रि
  3. नवरात्रि पूजा
  4. Ambe Mata ji ki aarti

Ambe Mata ji ki aarti: नवरात्रि में इस आरती से प्रसन्न होंगी मां दुर्गा Jai Ambe Gauri...

Durga Maa ki Aarti
Navratri 2023 : देवी आराधना का पावन पर्व 'नवरात्रि' का त्योहार इन दिनों जारी है। धार्मिक मान्यतानुसार इस नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी दुर्गा का पूजन होता है। प्रतिदिन सुबह-शाम दुर्गा पूजा के बाद माता की आरती श्रद्धापूर्वक करने से मां प्रसन्न होती है। यहां पढ़ें माता दुर्गा की आरती-
 

दुर्गा आरती : जय अम्बे गौरी

 
ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।-2
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी॥ टेक॥
 
मांग सिंदूर बिराजत टीको मृगमद को।-2
उज्ज्वल से दोउ नैना चंद्रबदन नीको।।ॐ जय अम्बे।।
 
कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।-2
रक्तपुष्प गल माला कंठन पर साजै।।ॐ जय अम्बे।।
 
केहरि वाहन राजत खड्ग खप्परधारी।-2
सुर-नर मुनिजन सेवत तिनके दुःखहारी।।ॐ जय अम्बे।।
 
कानन कुण्डल शोभित नासाग्रे मोती।-2
कोटिक चंद्र दिवाकर राजत समज्योति।।ॐ जय अम्बे।।
 
शुम्भ निशुम्भ बिडारे महिषासुर घाती।-2
धूम्र विलोचन नैना निशिदिन मदमाती।।ॐ जय अम्बे।।
 
चण्ड मुण्ड संहार, शोणित बीज हरे। 
मधु कैटब दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।ॐ जय अम्बे।।
 
ब्रह्माणी रुद्राणी, तुम कमला रानी।-2
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।।ॐ जय अम्बे।।
 
चौंसठ योगिनि मंगल गावैं नृत्य करत भैरू।-2
बाजत ताल मृदंगा अरू बाजत डमरू।।ॐ जय अम्बे।।
 
तुम ही जग की माता, तुमही हो भरता।
भक्तन के दु:खहर्ता, सुख संपत्तिकर्ता।।ॐ जय अम्बे।।
 
भुजा चार अति शोभित वरमुद्रा धारी।-2 
मनवांछित फल पावत, सेवत नरनारी।।ॐ जय अम्बे।।
 
कंचन थाल विराजत अगर कपूर बाती।-2
श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति।।ॐ जय अम्बे।।
 
श्री अम्बेजी की आरती जो कोई नर गावै।-2
कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै।।ॐ जय अम्बे।।
ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।।-2

।।इति दुर्गा आरती।।