कब है नवरात्रि में महाष्टमी का पर्व? यहां जानिए
वर्ष 2022 में नवरात्रि का पर्व नौ दिनों तक मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि के दिन मां महागौरी तथा दुर्गा या महाष्टमी पूजन (Durga Ashtami 2022) भी किया जाएगा। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। इस दिन संधि पूजन का भी महत्व है।
इस बार 9 अप्रैल, 2022 को नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। अत: महाष्टमी पर्व 9 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना करके जो भक्त सच्चे मन से कन्या पूजन करके उन्हें उपहार देते हैं, उनकी जो भी कामना हो, वह अवश्य ही पूर्ण होती है। यहां पढ़ें अष्टमी पूजन के शुभ मुहूर्त-
नवरात्रि 2022 में अष्टमी पूजन के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 04.32 से 05.17 तक।
अभिजित मुहूर्त- अपराह्न 11.57 से 12.48 तक।
विजय मुहूर्त- अपराह्न 02.30 से 03.20 तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 06.31 से 06.55 तक।
अमृत काल- 10 अप्रैल, प्रात: 01.50 से 03.37 तक।
रवि योग- 10 अप्रैल को प्रात: 04.31 से 06.01 तक।
Chaitra Navratri 2022
