1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. चैत्र नवरात्रि
  4. Chaitra navratri and 12 Zodiac Sign

चैत्र नवरात्रि 2023 और आपकी राशि पर असर

चैत्र नवरात्रि 2023 और 12 राशि पर असर
चैत्र  नवरात्रि  2023 जिन ग्रह नक्षत्रों में आरंभ हो रही है उसके फलादेश से आइए जानते हैं हमारी राशि पर इस नवरात्र का क्या असर होगा? 
 
मेष राशि: मातारानी की कृपा से तीर्थ यात्रा होगी, कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
वृष: मां अंबे की बेहरबानी से धार्मिक कार्य होंगे।
 
मिथुन: देवी का संकेत है कि सावधानी रखें, रोग की चिंता रहेगी।
 
कर्क: मां दुर्गा का आशीष से विवाह के योग बन रहे हैं,  व्यापार में लाभ के योग भी हैं। 
 
सिंह: मां भवानी की चेतावनी है कि चिंता बढ़ सक ती है, अचानक यात्राएं होगी।  
 
कन्या: मां तुलजा की कृपा से सुख में वृद्धि होगी, कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
तुला: देवी भगवती के आशीर्वाद से पुराने कार्य सफल होंगे एवं नौकरी बिजनेस एवं भूमि संबंधित लाभ मिलेगा। 
 
वृश्चिक: माता पार्वती की कृपा से आत्मबल में वृद्धि, विकास व उत्साह रहेगा।
 
धनु: देवी हरसिद्धि के आशीर्वाद से तरक्की होगी, लाभ बढ़ेगा, यश मिलेगा।
 
मकर: माता रानी की चेतावनी है कि गृहलक्ष्मी का सम्मान करें अन्यथा हानि होगी, हालांकि आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। 
 
कुंभ: माता रानी आपको संकेत दे रही हैं कि व्यय बढ़ेगा लेकिन वाहन सुख मिलेगा, नई खरीदी होगी। 
 
मीन: देवी बिजासन के आशीष से आपकी पदोन्नति होगी, समाज में यश बढ़ेगा।
अगला लेख
Vikram Samvat 2080 : कौन हैं इस वर्ष के राजा, क्या है इस संवत्सर का नाम, सब जानिए यहां