सम्बंधित जानकारी
- शारदीय नवरात्रि पूजन : कैसे करें आराधना, पढ़ें सरल विधि
- शारदीय नवरात्रि 2020 : जानिए राशिनुसार किस शुभ ग्रंथ से घर में आएगी समृद्धि
- Navratri Muhurat 2020 : 17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व, जानें घटस्थापना के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त
- शारदीय नवरात्रि : दस महाविद्याओं के उत्पत्ति की पौराणिक कथा
- देवी विंध्यवासिनी माता कौन थीं, जानिए 6 रहस्य
आ रही है नवरात्रि : इस वर्ष क्या होंगे 9 दिनों के 9 विशेष प्रसाद
17 अक्टूबर 2020 से मां दुर्गा का शुभ पर्व नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। इस वर्ष कोरोना रूपी असुर का अंत करने के लिए भक्त मां से प्रार्थना करेंगे. .. इस साल नौ दिनों तक मां को लगाएं इस प्रसाद का भोग... जानिए 9 दिन के 9 प्रसाद...
प्रथम नवरात्रि के दिन मां के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। तथा शरीर निरोगी रहता है।
दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं व घर में सभी सदस्यों को दें। इससे आयु वृद्धि होती है।
तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई खीर का भोग माँ को लगाकर ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों की मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है।
मां दुर्गा को चौथी नवरात्रि के दिन मालपुए का भोग लगाएं। और मंदिर के ब्राह्मण को दान दें। जिससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवैद्य चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
छठवीं नवरात्रि के दिन मां को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपके आकर्षण शक्त्ति में वृद्धि होगी।
सातवें नवरात्रि पर मां को गुड़ का नैवेद्य चढ़ाने व उसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं आकस्मिक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
नवरात्रि के आठवें दिन माता रानी को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान कर दें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
नवरात्रि की नवमी के दिन तिल का भोग लगाकर ब्राह्मण को दान दें। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही अनहोनी घटनाओं से बचाव भी होगा।
ALSO READ: जानिए मां अंबे के 9 रुपों के 9 शुभ वरदान
