दुर्गा सप्तशती : देवी-चरित्र का विलक्षण वर्णन
Durga Saptashatiसनातन धर्म में मुख्यत: पांच उपास्य-देव माने गए हैं- सूर्य, गणेश, दुर्गा, शंकर और विष्णु, परंतु कलियुग में दुर्गा और गणेश का विशेष महत्व है, 'कलौ चण्डी विनायकै।' मां दुर्गा परमेश्वर की उन प्रधान शक्तियों में से एक हैं जिनको आवश्यकतानुसार उन्होंने समय-समय पर प्रकट किया है।उसी दुर्गा शक्ति की उत्पत्ति तथा उनके चरित्रों का वर्णन मार्कण्डेय पुराणांतर्गत देवी माहात्म्य में है। यह देवी माहात्म्य 700 श्लोकों में वर्णित है। यह माहात्म्य 'दुर्गा सप्तशती' के नाम से जाना जाता है।