Hanuman Chalisa

Garba Makeup Look: इन 5 बॉलीवुड स्टाइल में करें गरबा मेकअप

garba look makeup
ढ़ोली तारो ढ़ोल बजे से लेकर जुगाड़ा तारा तक हर गरबा गाने की धुन पर नचाने का समय है। नवरात्रि के 9 दिनों में सबसे ज्यादा मज़ेदार गरबा और डांडिया नाईट होती है। गरबा करने का मज़ा सुंदर और ट्रेडिशनल गुजराती ड्रेस पहनकर ही आता है। साथ ही इस ड्रेस के साथ अच्छा मेकअप आपके गरबा लुक को और भी खास बना देता है।

वैसे तो आप बिना मेकअप के भी बहुत खूबसूरत हैं लेकिन इस गरबा 2023 को स्पेशल बनाने के लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के मेकअप लुक की मदद से अपने इस दिन को खास बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इन garba makeup look को....

1. दीपिका पादुकोण का यह लुक काफी फेमस है और इस नवरात्रि 2023 आप भी इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। इस लुक में दीपिका का काफी सिंपल मेकअप है लेकिन ज्वेलरी के कारण यह लुक बहुत खास और स्टाइलिश लग रहा है। इस लुक के लिए आप सिर्फ एक तरह हैवी झुमका पहन सकते हैं। साथ ही इस तरह की नथनी भी आपके लुक को बहुत स्पेशल बना देगी। 

2. आलिया भट्ट अपने मेकअप के लिए काफी प्रचलित रहती हैं। उनकी रीसेंट फिल्म में बोल्ड काजल, झुमका और बिंदी का स्टाइल सबको बहुत पसंद आया है। इस गरबा आप भी आलिया की तरह बोल्ड आई मेकअप कर सकते हैं। साथ ही इस तरह के लुक के लिए ज्वेलरी का होना बहुत ज़रूरी है। 

3. सोनाक्षी सिंहा इस लुक में काफी प्यारी लग रही हैं। आप भी काजल या आई लाइनर की मदद से इस तरह का मेकअप ट्राई कर सकते हैं। साथ ही सिंपल हेयर स्टाइल के साथ इस तरह का लुक बहुत स्पेशल लगेगा। अगर आप इस तरह का बन बना रखे हैं तो आप बड़े और हैवी झुमके पहनें जिससे आपका लुक कम्पलीट लगे। 

4. अनुष्का शर्मा का यह लुक बहुत सिंपल है लेकिन काफी स्टाइलिश भी है। इस लुक में अनुष्का बहुत सुंदर लग रही हैं। आप भी काजल और आई लाइनर की मदद से इस लुक को ट्राई कर सकते हैं। अगर आप काजल को फैलाकर लगाएंगे तो यह बहुत खुबसूरत लगेगा। साथ ही इस तरह के बड़े ईयर रिंग आपके सिंपल सूट को भी स्टाइलिश बना सकते हैं। 

5. श्रद्धा कपूर का यह लुक भी काफी फेमस हुआ था जिसमें श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस मेकअप में भी बोल्ड आई मेकअप किया गया है। साथ ही इस लुक में काजल के साथ डार्क आई शैडो का इस्तेमाल किया गया है। इस लुक में बहुत सिंपल और छोटी ज्वेलरी पहनी गई हैं। आप भी इस तरह का लुक अपनी गरबा पार्टी के लिए ट्राई कर सकते हैं। 
ALSO READ: Garba look in Saree: इन 5 आइडिया की मदद से साड़ी से गरबा लुक तैयार
ALSO READ: Garba Look: Komal Pandey के इन 5 गरबा स्टाइल को कर सकते हैं फॉलो

Show comments

सभी देखें

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

गुरु का शनि के नक्षत्र में गोचर: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 उपाय

अमरनाथ गुफा के 6 बड़े रहस्य: आखिर कितने हजार साल पुरानी है यह पवित्र यात्रा?

सूर्य का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 5 आसान उपाय

मंगल का रोहिणी नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर कैसा होगा असर? जानें 5 आसान उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (08 जुलाई, 2026)

08 July Birthday: आपको 8 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

अगले 5 महीनों में 4 ग्रहों के गोचर से इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

अगला लेख