सम्बंधित जानकारी
- Garba Outfit Ideas: बेस्ट गरबा लुक के लिए इन 5 ideas को करें फॉलो
- Garba Dress: इंदौर के इन बाजारों से खरीदें सुंदर और सस्ते गरबा ड्रेस
- Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में माता किस पर सवार होकर आ रही हैं? क्या हैं इसके संकेत
- Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान
- Shardiya Navratri 2023: शरद नवरात्रि में होगी नवदुर्गा के इन 9 स्वरूपों की पूजा
Garba Look: Komal Pandey के इन 5 गरबा स्टाइल को कर सकते हैं फॉलो
garba look for girl
गरबा का असली मज़ा सुंदर गुजराती ऑउटफिट के साथ ही आता है। साधारण चनिया चोली तो हर कोई पहनता है लेकिन आप अपनी क्रिएटिविटी के ज़रिए अपने ऑउटफिट को स्टाइल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम की मदद से आप कई इन्फ्लुएंसर के garba outfit ideas को देख सकते हैं। फैशन की फील्ड में इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कोमल पांडे काफी प्रचलित हैं। तो चलिए देखते हैं इनके आउटफिट आइडियाज को....
1. कोमल पांडे का यह लुक काफी स्टाइलिश है। हालांकि यह bohemian look है लेकिन आप इस स्टाइल को गुजराती टच दे सकते हैं। आप यह ऑउटफिट गरबा नाईट के साथ कॉलेज में भी पहन सकते हैं। इस लुक पर आप ब्लैक मेटल या हैवी ज्वेलरी पहनें जिससे यह लुक बेहद सुंदर लगेगा। trouser की जगह आप ब्लू जीन्स भी पहन सकते हैं।
2. यह लुक काफी यूनिक और जनरेशन ज़ी का स्टाइल है। इस लुक के लिए आप किसी भी सिल्क या शाइनी फैब्रिक की शर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपकी शर्ट ओवर साइज़ हो। इसके साथ ही इस लुक पर स्लीवलेस ब्लाउज ही अच्छा लगेगा। आप इस लुक पर किसी भी तरह का हैवी नेकलेस पहन सकते हैं। साथ ही इस लुक को आप अपनी क्रिएटिविटी के अनुसार बदल सकते हैं।
3. फॉर्मल और ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन के लिए यह लुक परफेक्ट है। कोमल पांडे ने इस लुक के लिए एक पिंक ब्लेज़र पहना है। साथ ही लहंगे के नीचे उन्होंने बूट्स पहने हैं जो इस लुक को काफी यूनिक और क्रिएटिव बनाते हैं। आप भी अपने ऑउटफिट के साथ ये क्रिएटिविटी ट्राई कर सकते हैं। इस तरह का लुक आप ऑफिस या कॉलेज में भी कैरी कर सकते हैं।
4. यह स्टाइल काफी फिल्मी और खूबसूरत है। आप इस तरह का लुक भी गरबा नाईट के लिए ट्राई कर सकते हैं। इस तरह के ब्लाउज ट्रेंड में काफी ज्यादा है और इस लुक को खास बनाने के लिए आप चोकर नेकलेस पहन सकते हैं। साथ ही स्लीवलेस की जगह आप फुल स्लीव ब्लाउज भी ट्राई कर सकते हैं।
