अरविंद केजरीवाल का शपथ ग्रहण समारोह (लाइव)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर 12 बजे दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके साथ उनके 6 विधायकों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। अरविंद केजरीवाल लाइव:अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट बैठक का पहला फैसलाअरविंद केजरीवाल का मंत्रिमंडल
*आज शाम फिर कैबिनेट की बैठक होगी।*मैं आज ही आईजीएल अधिकारियों से मिलूंगा।*मैं आज ही आईजीएल अधिकारियों से मिलूंगा-केजरीवाल*मैं आज ट्रांसपोर्ट अधिकारियों से मिलूंगा-केजरीवाल*मैं आज बिजली अधिकारियों से मिलूंगा-केजरीवाल*सचिवालय से सेक्यूरिटी को बाहर निकाला गया।*केजरीवाल ने मंत्रालय संभालते ही काम शुरू किया।*टीम केजरीवाल ने कार्यभार संभाला।* मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मंत्रियों को विभाग बांटे।* दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने पास गृह, वित्त, सतर्कता, बिजली, योजना एवं सेवा विभाग रखेंगे।* मनीष सिसोदिया को शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, स्थानीय निकाय तथा भूमि एवं भवन विभागों की जिम्मेदारी दी गई।* सोमनाथ भारती को प्रशासनिक सुधार, कानून, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग दिए गए।* सबसे कम उम्र की मंत्री राखी बिड़ला सामाजिक कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगी।* गिरीश सोनी को श्रम तथा अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग सौंपे गए हैं।* सत्येन्द्र जैन को स्वास्थ्य एवं उद्योग विभाग सौंपे गए।* सौरभ भारद्वाज को परिवहन विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग दिया गया है।* थोड़ी देर में कैबिनेट की बैठक लेंगे केजरीवाल। *दिल्ली सचिवालय पहुंचे केजरीवाल। * महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल। * केजरीवाल ने पत्रकारों को कहा कि हम बहुत छोटे, हमारी क्या औकात है। * अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद एक गीत गाया, गीत के बाद उन्होंने भारत माता की जय के नारे के साथ अपना भाषण समाप्त किया।* फोन नंबर देंगे, फोन पर रिश्वत लेने वाले को बता देना, हम रंगेहाथों उसे पकड़ लेंगे। * कसम खिलवाई- न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे। * पार्टी की प्रार्थना करवाई। * विश्वास मत गिरे, हमें उसकी चिंता नहीं। * हम जनता के पास वापस आ जाएंगे। * हम पैसा कमाने सत्ता में नहीं आएंगे। * हम विश्वास मत की चिंता नहीं, जोड़तोड़ की चिंता दूसरी पार्टियों को। * अन्ना आंदोलन एक चमत्कार था। * आने वाले 5 साल के अंदर भारत फिर सोने की चिड़िया कहलाएगा। * सब लोगों को मिलकर दिल्ली को बदलना है। * हम कसम खाते हैं कि रिश्वत नहीं लेंगे।* छह अन्य मंत्रियों , मनीष सिसौदिया, सोमनाथ भारती, राखी बिरला, सत्येन्द्र जैन , सौरभ भारद्वाज और गिरीश सोनी ने भी रामलीला मैदान में एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। * सेवाभाव को कभी नहीं छोड़ना होगा। * दिल्ली की जनता ने बड़ी ताकतों को ललकारा, ये ताकतें अड़चनें पैदा करेंगी। * सचाई रास्ता कांटोंभरा होता है। दिल्ली की जनता सभी चुनौतियों के लिए तैयार है।* मेरे, विधायकों और मंत्रियों के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी। * दिल्ली की जनता की आशाओं, उम्मीदों से डर लगता है। * फल हमारे हाथ में नहीं है, भगवान से यही प्रार्थना की हम सचाई की राह पर चलें। * केजरीवाल ने कहा कि खराब राजनीति को सुधारना होगा। * अफसरशाही से सावधान रहने को लोगों ने मुझे कहा। * लोगों को मिलकर अफसरशाही और भ्रष्टाचार को मिटाना होगा। * विधायकों, मंत्री को कहा कि ध्यान रखें कभी घंमड न आए।* देश की राजनीति के बदले बिना देश का सुधार संभव नहीं।* अन्ना कहते थे कि राजनीति कीचड़ है तब मैंने कहा कि कीचड़ में घुसना पड़ेगा और सफाई करना पड़ेगी। * खराब राजनीति के कारण अस्पताल, स्कूल, बिजली की स्थिति खराब है। * अभी तो सिर्फ शुरुआत है, अभी लड़ाई बहुत लंबी है। * अरविंद केजरीवाल अकेला यह लड़ाई नहीं लड़ सकता है। * जनता साथ हो तो देश से भ्रष्टाचार खत्म हो सकता है। * हमारे पास जादू की छड़ी नहीं कि तुरंत समस्या हल हो जाए। * दिल्ली के 1.50 इकट्ठा हो जाए तो सभी समस्याएं हल हो सकती हैं। * दिल्ली में आम आदमी, पुलिस और 1.50 करोड़ लोग सरकार चलाएंगे।
* केजरीवाल ने कहा दिल्ली में विधायकों ने कहीं आम जनता ने शपथ ली।* लगता था देश का कुछ नहीं हो सकता है। * दिल्ली की जनता ने दिखा दिया कि ईमानदारी से चुनाव लड़े और जीते जा सकते हैं। * ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरु को धन्यवाद देना चाहता हूं। * कभी सोचा नहीं था कि देश में ऐसी क्रांति आएगी। * ये कुदरती करिश्मा है। * ये लोग जो खड़े हैं कृपया शांति बनाएं रखें। अरविंद ने ग्राउंड न तोड़ने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।* उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के भी नारे लगाए। * अरविंद केजरीवाल ने भारत माता की जय के नारे लगाए।* केजरीवाल सभा को संबोधित कर रहे हैं।* राज्यपाल और जल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। और सभी से राष्ट्रगान के लिए मंच पर खड़ा होने के लिए कहा।मंच मौजूद हैं ये लोग : दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, राखी बिरला, सोमनाथ, सौरभ, गिरीश सोनी, सत्येंद्र जैन और दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य जज मुख्य सचिव, विधि व जीएडी सचिव।* सौरभ भारद्वाज (ग्रेटर कैलाश से विधायक) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ भारद्वाज बीजेपी नेता विजय मल्होत्रा के बेटे को हराकर जीते हैं। 34 साल के सौरभ भारद्वाज पेशे से इंजीनियर हैं।* गिरीश सोनी (मादीपुर से विधायक) ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। गिरीश सोनी भारत की जनवादी नौजवान सभा और बिजली-पानी आंदोलन से जुड़े।* कुमारी राखी बिड़ला (मंगोलपुरी की विधायक) ने मंच पर से पहले भारत माता की जय के नारे लगाए और फिर उसके बाद शपथ ली। राखी पेशे से पत्रकार हैं। * 49 साल के सत्येंद्र जैन (शकूर बस्ती से विधायक) ने भी विधि और गोपनीयता की शपथ ली। * मनीष सिसोदिया के बाद सोमनाथ भारती (मालवीय नगर विधायक) ने शपथ ली। * मनीष सिसोदिया (पटपडगंज से विधायक) ने मंत्री के रूप में शपथ ली।* अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ ली। * अरविंद केजरीवाल गर्वनर के साथ मंच पर पहुंचे।
* केजरीवाल के साथ विधायक भी मंच पर मौजूद। * केजरीवाल पहुंचे रामलीला मैदान।*मंच पर पहुंचे उपराज्यपाल, केजरीवाल और मनीष सिसौदिया सहित आप के विधायक। *राष्ट्रगान के साथ मंच पर सबका स्वागत। *केजरीवाल के साथ 6 विधायक शपथ लेंगे। * अरविंद केजरीवाल के परिवार सहित सभी आप विधायकों का परिवार लोगों के बीच नीचे बैठेगा।* टीम केजरीवाल बाराखंबा से रामलीला मैदान के लिए रवाना। * डॉक्टर हर्षवर्धन भी अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में भाग लेने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।* बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 2 से निकले अरविंद केजरीवाल। स्टेशन पर नारे लगाते हुए आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़।* रामलीला मैदान 'आप' समर्थकों और दर्शकों से खचाखच भरा। लोगों में भारी उत्साह।* विचित्र संयोग है कि कांग्रेस के आज 128वें स्थापना दिवस के अवसर पर केजरीवाल शपथ लेंगे।* मेट्रो में सवार केजरीवाल, बाराखंभा मेट्रो स्टेशन के लिए रवाना* अन्ना हजारे ने केजरीवाल को भेजी बधाई। समारोह में अन्ना नहीं आ रहे हैं।* केजरीवाल, मनीष सिसौदिया तथा अन्य आप समर्थकों के साथ कौशांबी मेट्रो स्टेशन से पूर्वाह्न करीब 11 बजे मेट्रो ट्रेन में सवार होंगे। अभी वे सभी लाइन में लगे हैं।* दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मेट्रो के जरिए राजधानी के रामलीला मैदान जाने के आप नेता अरविन्द केजरीवाल के फैसले के मद्देनजर कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। * अरविंद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण में जाने से पूर्व कहा- * कुर्सी संभालते ही एक्शन लेंगे। यह पूरी लड़ाई अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने की नहीं। यह आम आदमी की जीत है। आजादी की दूसरी लड़ाई है। यह तो शुरुआत है। सभी लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। आज ऐतिहासिक दिन है। कामकाज तुरंत शुरू हो जाएगा। * अरविंद ने कहा अन्ना हमारे माननीय रहे हैं। उनके आशीर्वाद की जरूरत हमें हमेशा पड़ेगी। * शपथ के बाद 2 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे केजरीवाल।* शपथ के बाद 3 जनवरी तक 'आप' को बहुमत साबित करना होगा।* अरविंद केजरीवाल आज बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ उनके छह मंत्री शपथ लेंगे। सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज, गिरीश सोनी, राखी बिरला, मनीष सिसौदिया और सोमनाथ भारती मंत्री पद की शपथ लेंगे।* मनीष सिसौदिया और उनका परिवार अपनी कार से अरविंद केजरीवाल के घर के लिए निकला। वे केजरीवाल के साथ जाएंगे रामलीला मैदान।* रामलीला मैदान में भारी संख्या में लोग जुटने लगे।* पूजा-अर्चना करने के बाद शपथ लेंगे केजरीवाल।* केजरीवाल के सपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे नहीं जाएंगे।* रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ लेंगे केजरीवाल।* केजरीवाल मेट्रो ट्रेन से अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे।* कहा जा रहा है कि केजरीवाल के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले आम आदमी पार्टी के छह विधायक भी मेट्रो से ही रामलीला मैदान पहुंचेंगे।* मेट्रो के अंदर उनकी सुरक्षा को लेकर पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अगर वह मेट्रो से जाते हैं तो कोई सुरक्षा समस्या होगी। उन्होंने कहा कि वह एक आम आदमी हैं और आम आदमी की तरह ही शपथ ग्रहण समारोह स्थल तक जाएंगे।* शपथग्रहण समारोह से पहले केजरीवाल ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बन रहा हूं बल्कि दिल्ली की आम जनता मुख्यमंत्री बन रही है।रामलीला मैदान : मध्य दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तैयार है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अधिकारियों ने कहा कि समारोह स्थल के नजदीक तैयारियां पूरी हो चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। मैदान को सजाने के साथ ही एनडीएमसी ने आयोजन स्थल को फूलों और गमला लगे पौधों से सुसज्जित किया है। समूचे मैदान को कड़ी सुरक्षा में ले लिया गया है।* शपथग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के हजारों समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। साल 2010 में शुरू हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की कई बड़ी और ऐतिहासिक रैलियों का आयोजन भी रामलीला मैदान में ही किया गया था।* राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली पुलिस के करीब 1600 कर्मी कड़ी निगरानी रखेंगे जहां शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे।* सुरक्षा विंग मंच की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगा जहां दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग केजरीवाल और छह अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। यह केवल दूसरी बार होगा जब शपथ ग्रहण समारोह सार्वजनिक स्थान पर होगा। वर्ष 1996 में भाजपा नेता साहिब सिंह वर्मा ने छत्रसाल स्टेडिम में आयोजित एक समारोह में शपथ ली थी।* दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम शपथ ग्रहण समारोह में 30 से 35 हजार लोगों के आने की उम्मीद कर रहे हैं। पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक आने वाले की ठीक ढंग से जांच की जाएगी जबकि प्रत्येक प्रवेशद्वार पर मेटल डिटेक्टर चौखट लगाई गई है।* केजरीवाल ने गत सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ बैठक के दौरान रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करने की इच्छा जताई थी क्योंकि वह स्थान जनलोकपाल आंदोलन से जुड़ा रहा है और वह यह भी चाहते थे कि आम जनता इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। (वेबदुनिया)