शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. yuvraj singh, akansha sharma, shabnam singh, explanation
Written By

पूर्व बहू के आरोप पर ये बोलीं युवराज सिंह की मम्मी शबनम

yuvraj singh
बिग बॉस को देखने वाले बहुत हैं क्योंकि हर साल इस शो पर कोई न कोई ऐसी कंट्रोवर्सी जन्म लेती है कि देखने वाले रोमांचित हो उठते हैं। इस बार के बिग बॉस ने भी परंपरा को निभाया और दर्शकों के लिए एक नई कंट्रोवर्सी प्रस्तुत की। 


 
 
इस बार क्रिकेटर युवराज सिंह का परिवार इस कंट्रोवर्सी का सेंटर है। आकांक्षा शर्मा, बिग बॉस में एक प्रतियोगी है, ने बताया कि वे युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर की पत्नी थीं। शादी के सिर्फ चार महीने बाद ही, उन्होंने युवराज सिंह की मम्मी शबनम सिंह पर बुरे बर्ताव का आरोप लगाकर घर छोड़ दिया था।
 
इन आरोपों पर युवराज की मम्मी शबनम सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने दिया इन आरोपों का जवाब। शबनम सिंह ने कहा कि यह मामला कानूनी है और आकांक्षा को इस पर बोलने की अनुमति नहीं। यह कोर्ट की अवमानना है। हमें इस बारे में बोलने की इजाजत नहीं। सभी समझ रहे हैं कि आकांक्षा क्यों इस मामले में बोलती घूम रही हैं। 
 
ये भी पढ़ें
विप्र बिजनेस समिट 18 दिसंबर को जयपुर में