शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Yogi Adityanath
Written By
Last Modified: लखनऊ , रविवार, 4 मार्च 2018 (12:03 IST)

सपा-बसपा की दोस्ती पर यह क्या कह गए योगी आदित्यनाथ...

सपा-बसपा की दोस्ती पर यह क्या कह गए योगी आदित्यनाथ... - Yogi Adityanath
लखनऊ। 'कह रहीम कैसे निभे, केर-बेर को संग', यह कहना है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। योगी से यह पूछा गया था कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की बढ़ रहीं नजदीकियों को वे किस रूप में देखते हैं? बसपा ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों को समर्थन देने का मन बनाया है।
 
योगी त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भारतीय जनता पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रविवार को यहां पत्रकारों से बात कर रहे थे। योगी ने कहा कि जिस तरह केर और बेर एकसाथ नहीं रह सकते, उसी तरह नजदीक आने का प्रदर्शन कर रहे दोनों दलों की दूरियां  म नहीं हो सकतीं।
 
जब उनसे पूछा गया कि इसमें कौन केर और कौन बेर है? तो उन्होंने कहा कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड किसने करवाया था? लखनऊ में बने स्मारकों को ध्वस्त करने की चेतावनी कौन दे रहा था? यह साफ है कि दोनों में एक केर है और एक बेर। केर और बेर एकसाथ नहीं रह सकते। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
जीत के जश्न के दौरान भाजपा नेता की मौत