ramcharitmanas

क्‍या ‘वर्क फ्रॉम होम’ अब हो सकता है ‘स्‍थाई कल्‍चर’?

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (17:08 IST)
कोरोना संक्रमण ने जिंदगी की कई रस्‍मों- रिवाजों, कल्‍चर और नियमों को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है, ऐसे में वर्क कल्‍चर यानि ऑफ‍िस जाकर काम करने के कल्‍चर में भी अब बदलाव आना तय है।

कई निजी कंपनियों ने तो वर्क फ्रॉम होम कल्‍चर शुरू कर दिया है, वहीं आने वाले दिनों में कुछ दूसरी कंपनियां भी इसे लेकर घोषणाएं कर सकती हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि हो सकता है कि अब कोरोना संक्रमण के बाद वर्क फ्रॉम होम को स्‍थाई रूप से लागू कर दिया जाए।

दरअसल, अब तक कई कंपनियां वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में नहीं थी, लेकिन पिछले साल आए कोरोना संक्रमण के बाद जब कई कंपनियों के कर्मचारियों ने घर से काम किया तो कंपनियों को भी इसमें फायदा नजर आने लगा। कर्मचारियों के ऑफ‍िस आने के प्रबंध, सिक्योरिटी, कैंट‍ीन, लाइट, मैंटेनेंस और इसी तर‍ह के तमाम प्रबंधों को लेकर कंपनी को परेशान होने के साथ ही उसका खर्च उठाना पडता था, ऐसे में अगर उनके कर्मचारी घर से ही काम करते हैं तो कंपन‍ियों को ही फायदा होगा।

पिछले साल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने कर्मचारियों को स्थाई रूप से घर से काम करने की इजाजत दी थी। कहा गया था कि महामारी खत्म होने के बाद भी माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी जब तक चाहें अपने घर से काम जारी रख सकते हैं। हालांकि इसके लिए पहले उन्हें कंपनी से अनुमति लेनी होगी। इससे पहले फेसबुक, ट्विटर समेत अपने कई कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को महामारी के बाद भी जारी रखने का ऐलान किया था।

कहा गया था कि हार्डवेयर रिसर्च, डेवलपमेंट और ट्रेनिंग में शामिल कर्मचारियों को शायद ऑफ‍िस आना होगा। हालांकि ऐसे कर्मचारी जिन्हें अपना काम करने के लिए दफ्तर आने की जरूरत नहीं है वो पूरी तरह से घर से काम कर सकते हैं। यहां तक कि मल्‍टीनेशनल कंपनियों ने अपने विदेशी कर्मचारी को भी अपने देश से काम करने की योजना बनाई थी।

एक रिपोर्ट के मुताबि‍क माइक्रोसॉफ्ट के 1.5 लाख कर्मचारियों में से अधिकांश स्थाई रूप से वर्क फ्रॉम होम की सुविधा पाने के योग्य माने गए थे।

इधर भारत सरकार भी अब वर्क फ्रॉम होम को औपचारिक रूप देने जा रही है। इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि सर्विस सेक्टर में महिलाओं के लिए जॉब के ज्यादा मौके बनेंगे। सरकार का फोकस खासतौर पर छोटे शहरों में आने वाले दिनों में महिलाओं के लिए रोजगार के अधिक मौके पैदा करना है। देश के छोटे शहरों में महिलाओं को जॉब उपलब्ध कराने में वर्क फ्रॉम होम बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसके साथ ही वैसे रिटायर्ड कर्मचारी जो पार्ट टाइम बेसिस पर काम करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

बता दें क‍ि कोरोना महामारी के संकट की वजह से छोटे-मझोले शहरों में करीब 50 प्रतिशत महिलाओं की जॉब चली गई है। सिएल एचआर सर्विस के एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई थी। सिएल सर्विस एक स्टाफिंग और रिक्रूटमेंट फर्म है। इसने सर्वे करने के लिए देशभर की 1000 से अधिक कंपनियों से बातचीत की थी। इनमें से बहुत सी महिलाएं हालांकि अब काम पर लौट चुकी हैं।

ऐसे में जिस तरह से कोरोना महामारी ने दूसरी बार हमला किया है, ऐसे में भारत सरकार वर्क फ्रॉम होम को औपचारिक बनाने के लिए कोई विचार कर सकती है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख