शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Will Amit Shah be CM candidate of bjp in gujrat
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (09:45 IST)

क्या गुजरात में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे अमित शाह?

क्या गुजरात में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे अमित शाह? - Will Amit Shah be CM candidate of bjp in gujrat
नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट से गुजरात में सियासी हलचल अचानक तेज हो गई। राजनीतिक हल्कों में भी यह सवाल पूछा जाने लगा कि क्या गृहमंत्री अमित शाह राज्य में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे? गुजरात में इसी वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं?
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, आप गुजरात में तेजी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज है?
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। आप राज्य में एक्शन मोड में नजर आ रही है। उसने 10 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है।
 
पार्टी ने गुजरात में भी दिल्ली मॉडल लागू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने यहां चुनाव जीतने पर 10 लाख नौकरियों के साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है।
 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी बोले- रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है, देश में 4 लोगों की तानाशाही (Live)