dharma sangrah
✕

जानिए आज क्यों हड़ताल पर हैं डॉक्टर... क्या होगा स्वास्थ्य सेवाओं पर असर...

Updated: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (08:19 IST)
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने आज देशभर में डॉक्‍टरों की हड़ताल का ऐलान किया है। डॉक्टर आयुर्वेद के पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को सर्जरी की मंजूरी देने के सरकार के फैसले के खिलाफ सभी डॉक्टर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। जानिए हड़ताल के दौरान अस्पतालों में क्या खुला रहेगा और क्या बंद...
 
क्यों हड़ताल पर हैं डॉक्टर : केंद्र सरकार ने हाल में एक अध्यादेश जारी कर आयुर्वेद में पोस्ट ग्रेजुएट डॉक्टरों को 58 प्रकार की सर्जरी सीखने और प्रैक्टिस करने की भी अनुमति दी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार के आयुर्वेद के डॉक्‍टरों को सर्जरी की मंजूरी देन के फैसले का विरोध किया। संगठन ने सरकार के इस फैसले को मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करार दिया है और इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है।
 
ये सुविधाएं नहीं मिलेगी
-हड़ताल के दौरान निजी अस्पतालों में ओपीडी (OPD) बंद रहेंगी। 
-सभी गैर-जरूरी और गैर-कोविड सेवाएं बंद रहेंगी।
-पहले से तय ऑपरेशन नहीं होंगे।
 
हड़ताल का इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
-हड़ताल से कोरोना मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होगा।
-सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे
-सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में आईसीयू (ICU) और सीसीयू (CCU) जैसी इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख