Hanuman Chalisa

सायबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर भी नहीं सुलझा पा रहे Digital Arrest के केस, क्‍यों चुनौती बना सायबर क्राइम

नवीन रांगियाल
why Digital arrest cases are not being resolved : इंदौर समेत Digital Arrest के मामले देशभर में बेइंतहा तरीके से बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन ऐसे सायबर अपराध को रोकना पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती बन गया है। सायबर सेल से लेकर क्राइम ब्रांच की पूरी टीम मिलकर भी इन मामलों को न तो रोक पा रही है और न ही सुलझा पा रही है।

इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ इंदौर में ही पिछले कुछ दिनों में डिजिटल अरेस्‍ट कर सायबर ठगी के कुल 28 मामले सामने आ चुके हैं। एक तरफ सायबर सेल और क्राइम ब्रांच लगातार शहर के स्‍कूल-कॉलेज और विभिन्‍न संगठनों के माध्‍यम से जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं सायबर ठग बहुत शातिराना तरीके से लोगों से लाखों लोगों को ठग कर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। कुल मिलाकर डिजिटल अरेस्ट के मामलों तेजी से बढ़ रह हैं और पुलिस इनके सामने पस्त और बेबस नजर आ रही है। हाईटेक ठग लगातार नागरिकों को शिकार बना रहे। सवाल यह है कि है कि आखिर क्‍यों पुलिस के लिए यह इनता चुनौतीपूर्ण हो गया है।

सिर्फ 7 आरोपी गिरफ्त में : इंदौर में घटे डिजिटल अरेस्ट के 28 मामलों में पुलिस को अब तक कोई खास सफलता नहीं मिल सकी है। ज्‍यादातर मामलों में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। आधुनिक तकनीक से लैस सायबर सेल के बावजूद पुलिस ठगी के शिकार लोगों को उनकी राशि नहीं दिला पा रही है। 1 जनवरी से अब तक इंदौर में डिजिटल अरेस्ट के 28 मामलों में सिर्फ 7 आरोपियों को गिरफ्त में ले सकी है।

ALSO READ: 10 साल में 65 हजार Cyber Fraud, इंदौर में ही Digital Arrest के 27 केस, तैयार होंगे 5 हजार सायबर कमांडो
गलती न करें, खुद ही बचना होगा : सायबर क्राइम आज पूरे देश की पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। मध्‍यप्रदेश से लेकर दिल्‍ली और यूपी के लखनऊ से लेकर पंजाब- हरियाणा और गुजरात तक सायबर अपराधी बेहद शातिर तरीके से ठगी को अंजाम दे रहे हैं। अब तो डॉक्‍टर, इंजीनियर और वैज्ञानिक जैसे पढे लिखे लोग तक इसका शिकार हो रहे हैं। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हम जितना डिजिटाइजेशन की तरफ आगे बढ़ते जाएंगे, इस तरह के अपराधों में भी बढ़ोतरी होगी, मगर इसे रोकने और साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाने, साइबर अटैक को रोकने और इनमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए हम कई प्रभावी कदम उठाने होंगे। ज्यादातर साइबर अपराध किसी अपनी ही गलती की वजह से होते हैं। इसलिए साइबर अपराधों से बचने के लिए खुद भी सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Digital Arrest से कैसे बचें?

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

अगला लेख