kundali milan
✕

गुजरात कांग्रेस को कौन बचाएगा, BJP में गए 11 विधायक, राष्ट्रपति चुनाव में 7 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग

Updated: शुक्रवार, 22 जुलाई 2022 (23:56 IST)
गुजरात में जब से नए प्रभारी डॉ. रघु शर्मा आए हैं, कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच अब तक 11 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। जब यह बात हाईकमान तक पहुंची तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस की कमान सौंप दी। हाईकमान ने गुजरात के नेताओं को दिल्ली बुलाया और उनको साफ शब्दों में कहा कि अंदर की गुटबाजी को भूलकर कुछ ऐसा करो जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिल जाए।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के समय भी कांग्रेस में काफी खलबली मची थी। एनसीपी के विधायक कांधल जडेजा ने खुद क्रॉस वोटिंग की बात कही। हालांकि एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन होने से इस बात को लेकर भी हड़कंप मचा था, लेकिन जब वोटिंग खत्म हुई तब पता चला कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के दोनों विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। ऐसी चर्चाएं भी चलीं कि कांग्रेस के गठबंधन वाले पक्ष और कांग्रेस के खुद के विधायक भी क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं। ठीक वैसा ही हुआ भी, कांग्रेस के सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

एक तरफ कांग्रेस ने गुजरात की 40 आदिवासी सीटें हासिल करने के लिए आदिवासी सत्याग्रह अभियान चलाया हुआ है तो दूसरी ओर उमरगाम से लेकर अंबाजी तक 10 हजार से ज्यादा चौपाल हो रही है। खुद राहुल गांधी ने दाहोद में आदिवासी सत्याग्रह की एक ऐप लांच की थी, लेकिन अब इस क्रॉस वोटिंग से लगता है कि कांग्रेस को आदिवासी वोट बटोरने के सपने देखने पड़ेंगे।

कांग्रेस में जो विधायक क्रॉस वोटिंग कर चुके हैं, उनके नाम चर्चा में आने के बाद कांग्रेस बौखलाई हुई है। कांग्रेस के पालनपुर के विधायक महेश पटेल, पाटण के विधायक किरीट पटेल, जंबुसर के विधायक संजय सोलंकी, हार्दिक पटेल के खास साथी और धोराजी के विधायक ललित वसोया, विसावदर के विधायक हर्षद रिबडिया और कालावड के विधायक चिराग कालरिया का नाम क्रॉस वोटिंग करने में आगे आया।

जब उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया तो फोन स्वीच ऑफ आ रहा था, बाद में किरीट पटेल और महेश पटेल ने खुलासा किया कि उन्होंने क्रॉस वोट नहीं डाले, यह सब मात्र एक अफवाह है। तो आखिर कांग्रेस के 64 विधायकों में से किसने क्रॉस वोटिंग की। यह सवाल अभी हाईकमान को भी सता रहा है।

गुजरात में नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। 11 विधायक पहले ही पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं। गठबंधन वाले पक्ष भी साथ नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस की हालत दिन-ब-दिन बदतर हो रही है। अब एक ही सवाल है कि आखिर कांग्रेस को कौन बचा सकता है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

अगला लेख